{"_id":"5bf2fa7fbdec226b327d7b1e","slug":"131542650495-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्याज जमा कराने के नाम ठगे दस हजार रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ब्याज जमा कराने के नाम ठगे दस हजार रुपये
Updated Mon, 19 Nov 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
हरपालपुर। कर्ज माफी का लाभ पा चुके किसान से ब्याज जमा कराने के नाम पर बैंक मित्र ने दस हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित किसान ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
अरवल थाना क्षेत्र के खिम्मापुरवा मजरा कुचिला बिजना निवासी बेचेलाल ने बताया कि आठ वर्ष पूर्व उसने बैंक ऑफ इंडिया की हरपालपुर शाखा से किसान क्रेडिट कार्ड बनवाया था। अपने खाते से उसने एक लाख रुपये निकाले थे। बताया कि 2017 में भाजपा सरकार बनने के बाद कर्ज माफी योजना के तहत उसका कर्ज माफ हो गया। बेचेलाल ने बताया कि बैंक मित्र ने उसे बुलाया और कहा कि कर्जमाफी के बाद भी उस पर ब्याज का दस हजार रुपये बकाया है। बेेचेलाल ने बताया कि इसके बाद उसने तीन किस्तों में बैंक मित्र को दस हजार रुपये दे दिए। हाल ही में उसने अपना खाता चेक कराया तो उसमें कोई रुपये जमा न किए जाने की बात पता चली। एसओ अरवल बृजेश सिंह ने बताया तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।