{"_id":"5ca0fd95bdec22140559b6ea","slug":"11554054549-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में पड़ा मिला अधेड़ का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कछौना। शनिवार सुबह घर से निकले किसान का शव रविवार सुबह ग्राम कलौली और बघौड़ा के बीच खेत में पड़ा मिला।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद बाण गांव के प्रधान देवी शंकर शुक्ला ने मृतक की पहचान सुल्तान सिंह (55) पुत्र अयोध्या सिंह निवासी ग्राम गुलाब नगर थाना माधौगंज के रूप में की। बेटे रोहित व रिंकू ने बताया कि उनकी गाय शुक्रवार रात घायल हो गई थी। शनिवार सुबह पिता सुल्तान सिंह गौसगंज से गाय के लिए दवा लेने जाने की बात कहकर घर से निकले थे। इसके बाद से वह लापता थे। रविवार सुबह माधौगंज पुलिस से उनका शव मिलने की जानकारी मिली। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। सीओ बघौली अखिलेश राजन मौके पर पहुंचे और उन्होंने परिजनों को समझाकर शव का पंचनामा भरवाया। कोतवाल राय सिह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।