{"_id":"60cf89698ebc3e55ea3424d2","slug":"crime-hardoi-theft-hardoi-news-hardoi-news-knp6354312164","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व प्रधान के घर से सात लाख के नगदी जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व प्रधान के घर से सात लाख के नगदी जेवर चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। टडियावां थाना क्षेत्र के गांव महुआचाचर में शनिवार की रात पूर्व ग्राम प्रधान के घर से एक लाख रुपया नगद व लगभग छह लाख कीमत के जेवर चोरी हो गए। चोरों ने घर की बत्ती गुल करने के बाद जीने का दरवाजा बंदकर वारदात को अंजाम दिया। घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
महुआचाचर निवासी शिव प्रकाश अवस्थी ग्राम पंचायत फुकहा के पूर्व प्रधान हैं। शनिवार की रात वह पूरे परिवार के साथ मकान की दूसरी मंजिल पर सो रहे थे। रात लगभग एक बजे उनके भाई देश दीपक अवस्थी की पत्नी की नींद खुली तो पूरे घर की बिजली गुल थी। इस पर उन्होंने जीने का दरवाजा देखा तो वह भी बंद था। किसी तरह दरवाजा खोलकर जब परिजन नीचे आए, तब कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। यूपी 112 को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच की। शिव प्रकाश अवस्थी के मुताबिक एक लाख रुपये नगद, सोने के तीन हार, एक चेन, दो जोड़ी झाला समेत लगभग छह लाख के जेवर चोरी हुए हैं। घटना की तहरीर शिव प्रकाश के भतीजे अवनीश अवस्थी ने पुलिस को दी है। टडियावां के प्रभारी निरीक्षक राय सिंह ने बताया कि घटना संज्ञान में है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।