{"_id":"612917e28ebc3e79fa1ac8a9","slug":"crime-hardoi-news-knp648599783","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैंस बेचकर जा रहे किसान के 43 हजार रुपये पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भैंस बेचकर जा रहे किसान के 43 हजार रुपये पार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाली (हरदोई)। पशु बाजार में भैंस बेचकर टेंपो से जा रहे किसान की जेब से जेबकतरों ने 43 हजार रुपये पार कर दिए। पुलिस का कहना है कि घटना की तहरीर नहीं मिली है। फिर भी मामले की जांच कराई जाएगी।
पाली थाना क्षेत्र के गांव हसनापुर निवासी रामप्रकाश सिंह ने शुक्रवार को पाली पशु बाजार में 43 हजार रुपये में अपनी भैंस बेची थी। उन्होंने यह रकम साथ में गए अपने भतीजे बिल्सर गांव निवासी अमर सिंह को दे दी। अमर सिंह और रामप्रकाश का पुत्र अनूप एक साथ टेंपो से घर जाने के लिए रवाना हुए।
निजामपुर पुलिया के पास टेंपो में दो युवक सवार हो गए। अमर सिंह के मुताबिक पैंतापुर पुलिया के पास दोनों युवक उतर गए। इसी बीच वहां आई बाइक पर सवार होकर दोनों चले गए। शंका होने पर अमर सिंह ने अपनी जेब देखी तो जेब कटी हुई थी और 43 हजार रुपये गायब थे।
विज्ञापन
अमर सिंह का आरोप है कि टेंपो चालक की मिलीभगत से उसकी जेब कट गई। पाली के प्रभारी निरीक्षक शिवशंकर सिंह ने बताया कि घटना की तहरीर नहीं मिली है। फिर भी जांच कराई जाएगी।