{"_id":"60de00be8ebc3ebb4a5ab722","slug":"crime-hardoi-news-knp637693276","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में विवाहिता की जहर खाने से मौत, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में विवाहिता की जहर खाने से मौत, हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। पिहानी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम एकघरा में मंगलवार की शाम संदिग्ध हालात में विवाहिता ने जहर खा लिया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बुधवार देर रात उसने दम तोड़ दिया। गुरुवार को मोर्चरी में मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगा हंगामा किया।
हरियावां थाना क्षेत्र के ग्राम भदेउरा निवासी रीता की शादी एक वर्ष पूर्व पिहानी के एकघरा निवासी सुधीर के साथ हुई। मंगलवार की शाम रीता ने संदिग्ध हालात में जहर खा लिया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां देर रात उसने दम तोड़ दिया।
गुरुवार को घटना की सूचना पर मायके से पिता अन्य परिजनों के साथ मौके पर आ गया। मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाकर हंगामा करना शुरू कर दिया। पुलिस के आने पर दोनों पक्ष शांत हुए। रीता के पिता ने बताया कि ससुरालीजन दहेज में बाइक ,चेन की मांग कर बेटी को प्रताड़ित कर रहे थे। दहेज की मांग पूरी न होने पर जहर खिलाकर हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।