फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   crime

किराना की दुकान में नकब लगाकार चोरी, लगाई आग

Mon, 23 Dec 2019 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
crime
टोडरपुर (हरदोई)। कस्बा स्थित एक किराना की दुकान में बीती रात चोरों ने नकब लगाकर नगदी समेत लगभग तीन लाख का माल पार कर दिया। चोरों ने जाते समय दुकान में आग लगा दी। आग से दुकान में रखा किराने के सामान के अलावा तकरीबन एक लाख रुपये की कीमत का धान व गेहूं भी जल गया। पीड़ित दुकानदार ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन

कस्बा टोडरपुर निवासी विमल कुमार त्रिवेदी पुत्र रघुवीर शरण की गांव के बाहर किराना की दुकान है। किराना की दुकान के साथ ही विमल कुमार गेहूं धान खरीदने का काम करते हैं। शनिवार की रात विमल कुमार त्रिवेदी रोजाना की तरह दुकान बंद कर घर चले गए। रात में किसी समय नकब लगाकर चोर दुकान के अंदर घुसे। दुकान में रखा तकरीबन तीन लाख का सामान व दस हजार रुपये नगद चोरी कर ली। वारदात को अंजाम देने के बाद चोरों ने दुकान में आग लगा दी और भाग हो गए। आग लगने से दुकान में रखा एक लाख रुपये कीमत के गेहूं व धान समेत अन्य सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

आग की लपटों से दुकान की दीवार दरक गईं और शटर भी फट गया। रविवार की सुबह आसपास के लोगों से घटना की जानकारी मिलने पर विमल कुमार मौके पर पहुंचे। नुकसान का आंकलन कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर एसओ राकेश आनंद ने मौके पर जाकर जांच की। एसओ ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed