{"_id":"6128de358ebc3e31c8730d13","slug":"crime-hardoi-murder-hardoi-news-hardoi-news-knp648462860","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में चारपाई पर पड़ा मिला किसान का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में चारपाई पर पड़ा मिला किसान का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव जमुनिहा में किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह उसका शव घर के बाहर चारपाई पर पड़ा मिला। उसके गले व हाथ पर चोट के निशान थे। मृत किसान के भाई ने हत्या की आशंका जताई है।
गांव जमुनिहा निवासी कालीशंकर (35) खेती बाड़ी करता था। शुक्रवार की सुबह घर के बाहर चारपाई पर उसका शव पड़ा मिला। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों मुताबिक उसके हाथ व गले पर चोट के निशान मिले हैं।
भाई चंद्रभान ने बताया कि पांच भाइयों में सबसे छोटा कालीशंकर अविवाहित था। उसके हिस्से पर सात बीघे भूमि है। वह खेती कर अपना भरण पोषण करता था। साथ ही आरोप लगाया कि बड़ा भाई उसके हिस्से की भूमि हथियाना चाहता था। चंद्रभान ने रंजिश में कालीशंकर की हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन
उधर, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजकरन शर्मा ने बताया कि युवक का मानसिक संतुलन ठीक नहीं रहता था। वह आए दिन ग्रामीणों के साथ मारपीट करता था। भाइयों में संपत्ति के विवाद की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।