{"_id":"60edcf278ebc3e70162a26e8","slug":"crime-hardoi-murder-hardoi-news-hardoi-news-knp6400110127","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में पिटाई से सेवानिवृत्त सैनिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में पिटाई से सेवानिवृत्त सैनिक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। लखनऊ के एकता नगर में रुपये के लेनदेन के विवाद में सोमवार को बघौली थाने के बरौली गांव के रहने वाले सेवानिवृत्त सैनिक की पड़ोसी युवक ने पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल पूर्व सैनिक को परिजन अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। देर रात परिजन शव लेकर गांव आए। परिजनों की सूचना पर मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
बघौली थाना क्षेत्र के ग्राम बरौली निवासी ओम प्रकाश (55) सेवानिवृत्त सैनिक थे। वे लखनऊ के एकता नगर में परिवार के साथ किराये के मकान में रहते थे। वहीं कैपल रोड पर सिक्योरिटी कंपनी चलाते थे। साथ में पड़ोस का युवक सिक्योरिटी कंपनी का काम देखता था। पुत्र अमित के मुताबिक पड़ोसी युवक ने कंपनियों में टेंडर दिलाने की बात कहकर दो लाख रुपये लिए।
बताया कि टेंडर न मिलने पर ओम प्रकाश का युवक से विवाद हो गया। आरोप है कि सोमवार को युवक ने साथी के साथ घर में आकर ओमप्रकाश पर हमला बोल दिया और लात घूसों से पिटाई कर मरणासन्न हालत में छोड़कर भाग गए। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को देकर उन्हें कमांड अस्पताल ले गए। जहां पर चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवार में दो बेटों के अलावा छह बेटियां हैं। मंगलवार की सुबह लखनऊ पुलिस ने गांव पहुंचकर स्थानीय पुलिस की मदद से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।