फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   crime,hardoi,loot,hardoi news

व्यापारी के मुनीम को बंधक बना डेढ़ लाख रुपये लूटे

Fri, 20 Aug 2021 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
crime,hardoi,loot,hardoi news
मौके पर मौजूद व्यापारी नेता व अन्य। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार दिनदहाड़े नघेटा रोड पर दाल और चावल के थोक व्यापारी की दुकान पर बदमाशों ने धावा बोलकर मुनीम को बंधक बना लिया। तमंचे के बल पर गल्ले (गोलक) में रखे डेढ़ लाख रुपये लूटकर भाग गए। बीच शहर में दिनदहाड़े हुई वारदात से सनसनी फैल गई। घटना का खुलासा करने के लिए एसपी ने तीन टीमें गठित की हैं। व्यापारी की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में घटना को अंजाम देने वाले तीनों युवक नजर आ गए हैं।
विज्ञापन

शहर के नघेटा रोड पर संजय गुप्ता की दुकान और मकान है। वे दाल और चावल के बड़े थोक व्यापारी हैं। शुक्रवार दोपहर लगभग एक बजे दुकान के ऊपर स्थित मकान में संजय खाना खाने के लिए गए थे। दुकान पर मुनीम मुकेश बैठा था। इसी बीच मास्क लगाए तीन लोग दुकान में घुस आए और दाल के बारे में जानकारी करने लगे। तीनों ने तमंचा निकाल लिया और वहीं रखी एक नौकर की शर्ट से मुकेश के हाथ बांध दिए। पास के ही कमरे में उसे बंद कर गल्ले (गोलक) में रखे डेढ़ लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। मुकेश की चीख पुकार पर संजय व उनके परिजन नीचे आए, तो घटना का पता चला। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई।
विज्ञापन

सीओ सिटी विकास जायसवाल, शहर कोतवाल जगदीश यादव, क्राइम ब्रांच, एसओजी भी मौके पर पहुंच गई। साथ ही कई पुलिस टीमों को शहर के अलग अलग मार्गों पर सक्रिय किया गया। दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, तो पता चला कि तीनों युवक जिंदपीर चौराहा की तरफ से आए थे और दुकान से कुछ आगे दूसरी दिशा में स्थित गली में घुस गए। एसपी अजय कुमार ने बताया कि घटना का खुलासा करने के लिए तीन पुलिस टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही पूरी घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों की लगी भीड़, जताई नाराजगी
संजय गुप्ता की गिनती शहर के प्रतिष्ठित व्यापारियों में होती है। घटना का पता चलते ही बड़ी संख्या में व्यापारी नेता व सामान्य व्यापारी भी उनकी दुकान पर पहुंच गए। व्यापारियों में नाराजगी को देखते हुए काफी देर तक यहां भी पुलिस बल तैनात रहा। घटना का पता चलने पर भाजपा के पंचायत राज प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक राम बहादुर सिंह भी मौके पर पहुंचे और दिनदहाड़े हुई घटना पर आक्रोश जताया। उन्होंने रेलवेगंज पुलिस चौकी के प्रभारी की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान लगाए।

गुनाहगारों तक पहुंची पुलिस
पुलिस महकमे से जुडे़ विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक व्यापारी के मुनीम से लूट की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों तक पुलिस पहुंच गई है। वीडियो फुटेज में नजर आए युवकों की पहचान पुलिस टीम ने कर ली है। एसपी खुद बदमाशों को पकड़ने के लिए चल रहे अभियान का पर्यवेक्षण कर रहे हैं। खुलासे को लेकर किए गए सवाल पर एसपी अजय कुमार ने कहा कि 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed