फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   crime,hardoi,hardoi news,up news

कमरे में फंदे पर लटका मिला महिला का शव

Sun, 30 Oct 2022 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
crime,hardoi,hardoi news,up news
सांडी (हरदोई) । सरांयमुल्लागंज में रविवार की सुबह महिला का शव कमरे में साड़ी के फंदे से लटका मिला। मायके पक्ष ने दहेज की मांग पूरी न होने पर पति पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति के खिलाफ दहेज को लेकर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

कन्नौज के बद पुरवा निवासी पूजा (22) की शादी तीन वर्ष पूर्व सांडी के मोहल्ला सरांयमुल्लागंज निवासी सूरज के साथ हुुई थी। रविवार की सुबह पूजा का शव कमरे में फंदे लटका मिला। पति के मुताबिक उसे दरवाजा अंदर से बंद मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कुंडी तोड़कर शव को फंदे से उतारा।
विज्ञापन

इधर, मायके से पिता रामलखन व अन्य परिजन मौके पर आ गए। रामलखन ने बताया कि दामाद दहेज में दो लाख रुपये की मांग कर बेटी को प्रताड़ित करता था। शनिवार की रात रुपयों को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि दामाद की प्रताड़ना से परेशान होकर बेटी ने जान दे दी। पूजा की एक बेटी है। एसओ राजदेव मिश्रा ने बताया कि रामलखन की तहरीर पर पुलिस ने सूरज के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने व आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed