फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   crime,hardoi,hardoi news

चलती ट्रेन से उतरते समय गिरकर युवक की मौत

Mon, 22 Nov 2021 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
crime,hardoi,hardoi news
हरदोई। बहन की सगाई में शामिल होने बरेली से आ रहा युवक हरदोई स्टेशन पर चलती ट्रेन से उतरने में गिर गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शनिवार रात हुई घटना में जीआरपी ने शव की तलाशी ली तो मोबाइल और आधार कार्ड से युवक की शिनाख्त हुई।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के कांशीराम कॉलोनी निवासी आमिर (22) बरेली में रहकर एमआर की ट्रेनिंग कर रहा था। रविवार को उसकी बहन आमरीन की सगाई थी। बहन की सगाई में शामिल होने आमिर शनिवार की देर रात नगला डैम-कोलकाता एक्सप्रेस से घर आ रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक प्लेटफार्म नंबर तीन पर ट्रेन धीमी होने पर आमिर उतरने लगा। इसी दौरान गिरकर उसकी मौत हो गई। यात्रियों की सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लिया। तलाशी के दौरान जेब में मिले मोबाइल और आधार कार्ड से शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। कुछ ही देर में परिजन मौके पर पहुंचे गए।
विज्ञापन

मृतक के भाई तौशीफ ने बताया कि आमिर बीए फाइनल कर चुका था। वह नौकरी का प्रयास कर रहा था। घटना से बहन आफरीन बदहवास है। हादसे के बाद सगाई की खुशियां मातम में बदल गईं। रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। जीआरपी प्रभारी सुनील दत्त कौल ने बताया कि चलती ट्रेन से उतरने के प्रयास में हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed