फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   crime,hardoi,hardoi news

दोनों पक्षों ने दी तहरीर, हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज

Tue, 21 Sep 2021 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
crime,hardoi,hardoi news
हरदोई। चुनावी रंजिश के चलते प्रधान के पति व पूर्व प्रधान के भाई के बीच सोमवार की शाम हुई मारपीट व फायरिंग के मामले में दोनों पक्षों ने कोतवाली पहुंच कर तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों ओर से चार-चार लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के राघौपुर चौकी के गांव नेवादा राघौपुर निवासी शिवाकांत दीक्षित व दुर्गेश अवस्थी के बीच चुनावी रंजिश है। पंचायत चुनाव में दोनों ही पार्टियों ने एक दूसरे के विरुद्ध चुनाव लड़ा था। दुर्गेश अवस्थी की पत्नी रीना इस बार प्रधान निर्वाचित हुई थीं। सोमवार की शाम को दोनों के बीच फिर से मारपीट हो गई। देर रात दोनों ही पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट कर गोली चलाने का आरोप लगाकर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन

एक पक्ष से शिवाकांत दीक्षित ने कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि शाम को वह बाग से लौट रहा था। गांव में नसरू के मकान के सामने दुर्गेश अवस्थी व अगस्त दीक्षित ने तमंचे की बट मारकर उसे घायल कर दिया। आरोपियों ने तमंचे से फायर भी किया, गोली उसके सिर को छूते हुए निकल गई। बताया कि इस दौरान बीच बचाव करने पर उसके पक्ष के सुरेंद्र दीक्षित को भी दुर्गेश के भाई अवधेश उर्फ ललई व अनिल ने मारपीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे पक्ष से प्रधान के पति दुर्गेश अवस्थी ने तहरीर में बताया कि शाम साढ़े पांच बजे वह अगस्त दीक्षित के साथ दुकान पर जा रहा था। रास्ते में शरीफ खां के मकान के सामने शिवाकांत दीक्षित, सुरेंद्र दीक्षित, अनमोल व एक अन्य व्यक्ति ने उन्हें रोक लिया और गाली गलौज की। जान से मारने की नियत से तमंचे से फायर भी किया। इसमें वे बाल बाल बच गया। पुलिस ने दोनों पक्षों से मिली तहरीर के आधार पर चार-चार लोगों के जानलेवा हमला करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed