{"_id":"6143841b8ebc3ea0132e723e","slug":"crime-hardoi-hardoi-news-hardoi-news-knp6525897124","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन को वीडियो कॉल करने के बाद फांसी पर लटका युवक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहन को वीडियो कॉल करने के बाद फांसी पर लटका युवक, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियावां (हरदोई)। सिक्योरिटी गार्ड के बेटे ने बुधवार की रात चीनी मिल परिसर स्थित कॉलोनी के एक कमरे में फांसी लगा ली। फांसी लगाने से पहले उसने बलिया निवासी बहन को वीडियो कॉल कर इसकी जानकारी दी। यहां रह रहे पिता व कॉलोनी के लोगों ने दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
जनपद बलिया के थाना शहर कोतवाली के ग्राम गोपालपुर निवासी छोटेलाल यहां चीनी मिल में सिक्योरिटी गार्ड के पद पर तैनात हैं। बेटा रवि कुमार (30) भी उनके साथ यहीं रहता था और कॉलोनी में किराने की दुकान किए था। देर रात रवि ने बलिया स्थित गांव में रह रही बहन साक्षी को वीडियो कॉल किया और फांसी लगाने की बात बताई। रवि ने उसे कमरे में बनाया गया फंदा दिखाया और फोन काट दिया। इस पर उसकी बहन ने आनन फानन में मिल के गेट पर ड्यूटी कर रहे पिता छोटे लाल को इसकी जानकारी दी।
सूचना मिलते ही छोटे लाल व मिल के अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। खिड़की से झांक कर देखा तो रवि अंदर गमछे के सहारे फांसी के फंदे पर लटकता नजर आया। आनन फानन में दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पिता ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से रवि किसी बात को लेकर तनाव में था, लेकिन इसकी वजह उन्हें नहीं मालूम।
विज्ञापन
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसआई अविनाश कुमार ने बताया कि युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने की बात सामने आई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।