{"_id":"613f82bf8ebc3eb7cf496645","slug":"crime-hardoi-hardoi-news-hardoi-news-knp6519709102","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की दो भैंस समेत पिकप बरामद, पांच गिरर्फ्ता4","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी की दो भैंस समेत पिकप बरामद, पांच गिरर्फ्ता4
विज्ञापन
बिलग्राम में गिरफ्तार किए गए चोर। संवाद
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। चोरी की दो भैंस लेकर बिक्री के लिए जा रहे पिकअप सवार पांच लोगों को बिलग्राम कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए पांच में से दो शातिर बदमाश हैं।
अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी दुर्गेश सिंह ने बताया कि 11 सितंबर की रात बिलग्राम कस्बे के मोहल्ला मैदानपुरा निवासी अजीज की दो भैंस उसके घर के बाहर से चोरी हो गईं थीं। इसकी रिपोर्ट भी पुलिस ने दर्ज की थी। घटना का खुलासा करने के निर्देश बिलग्राम कोतवाली पुलिस को दिए गए थे।
बिलग्राम कोतवाल शिवशंकर सिंह के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कन्नौज मार्ग पर वाहनों का जांच अभियान चलाया तो रविवार आधी रात के बाद दो बजे एक संदिग्ध पिकअप को रोका गया। इसमें दो भैंसें लदी थीं। पूछे जाने पर पिकअप में सवार पांचों लोग कुछ नहीं बता पाए। शंका होने पर पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की, तो पता चला कि अजीज के घर के बाहर से यही भैंस चोरी र्हुइं थीं। गिरफ्तार किए गए लोगों ने अपना नाम पता शादाब उर्फ ठोसे निवासी मोहल्ला मैदानपुरा, शीबू उर्फ इस्तकार और कल्लू उर्फ अहसान निवासीगण निवासी मोहल्ला खुर्दपुरा, सद्दाम उर्फ सद्दा निवासी मोहल्ला काजीपुरा और मेराज उर्फ कासिम निवासी मोहल्ला सुल्हाड़ा कोतवाली बिलग्राम बताया। पिकअप को लेकर भी पुलिस जानकारी कर रही है। गिरफ्तार किए गए कल्लू पर बिलग्राम कोतवाली में छह मामले पहले से दर्ज हैं। शादाब पर भी दो मामले दर्ज हैं।