{"_id":"61325e648ebc3e2662437fdb","slug":"crime-hardoi-hardoi-news-hardoi-news-knp649979830","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्नीचर कंप्यूटर उठा ले गए 31 निवर्तेमान प्रधान, एफआईआर की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्नीचर कंप्यूटर उठा ले गए 31 निवर्तेमान प्रधान, एफआईआर की तैयारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। गांव की सत्ता बदलने के बाद निवर्तमान 31 ग्राम प्रधान पंचायत भवनों में रखा कंप्यूटर व फर्नीचर समेत तमाम सामान अपने घर उठा ले गए हैं। उच्चाधिकारियों के संज्ञान में यह मामला आने पर इन निवर्तमान प्रधानों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की तैयारी हो रही है। सीडीओ ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिया है कि संबंधित निवर्तमान ग्राम प्रधानों को नोटिस जारी करें। एक सप्ताह में सामग्री वापस न मिलने पर सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाए।
जिले की 107 ग्राम पंचायतों के सुदृढ़ीकरण के लिए एचसीएल फाउंडेशन ने पंचायत भवनों में फर्नीचर, पंखे, दरी, अलमारियां, कंप्यूटर, प्रिंटर, बैंकिंग सिस्टम व इनवर्टर आदि उपलब्ध कराया था। एचसीएल फाउंडेशन के ऑपरेशन हेड योगेश कुमार ने 12 अगस्त को एक गोपनीय पत्र सीडीओ आकांक्षा राना को दिया था। पत्र में कहा था कि कोथावां कछौना, बेंहदर और टड़ियावां के 31 ग्राम पंचायतों के निवर्तमान प्रधान फाउंडेशन की ओर से दी गई सामग्री अपने घर ले जाकर निजी कार्य में इस्तेमाल कर रहे हैं। इस पर सीडीओ ने सख्त रुख अख्तियार करते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी गिरीश चंद्र को निर्देश दिया कि संबंधित निवर्तमान प्रधानों को नोटिस जारी करें। एक सप्ताह में सभी सामग्री वापस न की जाए तो रिपोर्ट दर्ज कराएं। साथ ही इस संबंध में 10 सितंबर को रिपोर्ट देने के भी निर्देश दिए हैं।
इन ग्राम पंचायतों में गायब हुई सामग्री
- विकास खंड कोथावां के गांव उगपुर, कुर्सी, थानगांव, श्यामपुर, हरपालपुर और जनिगांव।
- विकास खंड बेंहदर के गांव असही आजमपुर, रसूलपुर आंट, गोगावां जोत, घुघेरा, बेहसार, अटुका, अलदादपुर नेवादा और रिठवे।
- विकास खंड कछौना के गांव बरौली, गौसगंज, बघौरा, गौहानी, कटियामऊ, निर्मलपुर, कामीपुर, कहली, बालामऊ, तेरवा दहिगवां, उत्तरघइया, लोन्हारा, कुकुही, टिकारी, हथौड़ा व कलौली।
विज्ञापन
- टड़ियावां विकास खंड के गांव कालाआम।
---