फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   crime,hardoi,hardoi news

संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ खाने से अधेड़ की मौत

Sun, 29 Aug 2021 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
crime,hardoi,hardoi news
हरदोई। पिहानी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जटपुरा में शनिवार की देर शाम संदिग्ध हालात में जहर खाने से अधेड़ की मौत हो गई। परिजनों ने कर्ज से परेशान होकर खुदकुशी करने की बात कही। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

पिहानी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जटपुरा निवासी प्रमोद (41) शराब पीने का आदी था। शनिवार की देर शाम संदिग्ध हालात में जहर खाने से मौत हो गई। कमरे की तरफ गई पत्नी ने उसे मृत पड़ा देखा। पत्नी के शोर मचाने पर परिजन मौके पर आ गए। परिजनों ने बताया कि उसके परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे व एक बेटी है। बताया कि प्रमोद शराब पीने का आदी था। उसने शराब पीने के लिए कई लोगों से कर्ज ले रखा था। लोग उससे रुपये वापस मांगते थे, लेकिन आर्थिक तंगी के चलते वह असमर्थ था। परिजनों का कहना है कि इसी से परेशान होकर उसने जहर खाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन

परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराया। प्रभारी निरीक्षक महेशचंद्र ने बताया कि कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed