{"_id":"612bc6ff8ebc3e7a224b6407","slug":"crime-hardoi-hardoi-news-hardoi-news-knp649013393","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंबगों ने सभासद के पुत्र को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंबगों ने सभासद के पुत्र को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। पाली कस्बे के मोहल्ला पटियानीव में शनिवार की देर रात दबंगों ने सभासद के पुत्र को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने बचाया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पाली कस्बे के मोहल्ला पटियानीव निवासी रामदेवी नगर पंचायत की सभासद हैं। शनिवार की शाम उनका पुत्र रंजन (25) काली मंदिर के पास एक मंदिर के निर्माण के लिए चंदा मांगने गया था। वहां पर पहले से मौजूद मोहल्ले के कन्हई कश्यप व उसके पुत्र रिंकू ने रंजन को घेर लिया। दोनों ने गालीगलौज कर लात घूंसों से जमकर पिटाई कर दी। बचने के लिए वह भागने लगा। इसके बाद दोनों ने दौड़ा-दौड़ाकर रंजन को पीटा। चीख सुनकर मोहल्ले के लोगों ने उसे बचाया। गंभीर हालत में थाने पहुंचकर पीड़ित ने तहरीर दी। पीड़ित ने बताया कि मारपीट करने वालों को प्रधानमंत्री योजना में आवास मिला था। इसकी फोटो न खिंचवाने की बात से दोनों उससे रंजिश मानते थे। इसी के चलते घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने चिकित्सीय परीक्षण के लिए उसे सीएचसी भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक शिवशंकर सिंह ने बताया कि घटना में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।