{"_id":"61277eac8ebc3ef1473036ae","slug":"crime-hardoi-hardoi-news-hardoi-news-knp648246217","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता अधेड़ का पुलिया के नीचे मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता अधेड़ का पुलिया के नीचे मिला शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। कछौना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कलौली से बुधवार शाम से लापता अधेड़ का शव गुरुवार सुबह गांव के पास पुलिया के नीचे भरे पानी में पड़ा मिला। जानकारी पर पहुंचे परिजन शव लेकर घर चले गए। पुलिस को सूचना दिए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया।
कछौना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कलौली निवासी कुंदन (45) बुधवार की शाम से लापता था। गुरुवार की सुबह गांव के पास पुलिया के नीचे भरे पानी में उसका शव पड़ा मिला। उधर, से गुजरे ग्रामीणों ने शव पड़ा देखा, ग्रामीणों के शोर मचाने पर परिजन मौके पर आ गए। पानी से शव निकालकर घर ले गए । परिजनों ने बताया कि कुंदन अविवाहित था। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था।
बताया कि कुंदन शराब पीने का आदी था। शराब के नशे में पुलिया के नीचे गिरकर उसकी मौत हुई है। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना गांव में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। प्रभारी निरीक्षक हंसमती ने बताया कि घटना के बारे में जानकारी नहीं मिली है।