{"_id":"61156e558ebc3e751664f577","slug":"crime-hardoi-hardoi-news-hardoi-news-knp64591677","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी पर लटकता मिला प्रधान पुत्र का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फांसी पर लटकता मिला प्रधान पुत्र का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। पिहानी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रनियामऊ के मजरा मन्नापुरवा कटारपुर में प्रधान के पुत्र का शव गुुरुवार तड़के गांव से कुछ ही दूरी पर फांसी पर लटकता मिला। राहगीरों की सूचना पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गई। ग्राम प्रधान ने गांव के ही कुछ लोगों पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रनियामऊ मजरा मन्नापुरवा कटारपुर निवासी रोशनलाल ग्राम पंचायत के प्रधान हैं। उनके पुत्र अनिल कुमार (38) ने गांव से कुछ दूरी पर खलिहान में एक बबूल के पेड़ से साड़ी के फंदे से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। गुरुवार सुबह आसपास से गुजर रहे लोगों ने युवक का शव फांसी पर लटकता देख पुलिस व परिजनों को सूचना दी। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। पिता रोशनलाल व परिजनों ने बताया कि गांव में प्रधान का पद आरक्षित था। गांव के प्रभावशाली लोगों ने रोशनलाल को चुनाव लड़ाया था। रोशनलाल के चुनाव जीतने के बाद से ही उक्त लोग प्रधान रोशन लाल व उसके बेटे अनिल पर दबाव बनाकर जबरन लाभ ले रहे थे, जिससे रोशनलाल व अनिल, दोनों आहत थे। इसी से परेशान होकर उसने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल महेश चंद ने बताया कि अनिल के पिता ने गांव के ही एक व्यक्ति पर उसे आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने व पूरे मामले की जांच करने आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।