{"_id":"61156e568ebc3e3ba97c6b9e","slug":"crime-hardoi-hardoi-news-hardoi-news-knp645916395","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे पर लटकता मिला दुकानदार शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे पर लटकता मिला दुकानदार शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। तीन दिन से लापता परचून दुकानदार का शव गुरुवार की दोपहर गांव के पास गन्ने के खेत में खड़े पेड़ में फंदे पर लटकता मिला। युवक का विवाह दो माह पहले ही हुआ था। परिजनों ने घटना की वजह मालूम होने से इनकार किया है।
हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिरसा निवासी सुधीर (22) परचून की दुकान चलाता था। वह पिछले तीन दिनों से लापता था। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। इसी दौरान गुरुवार की दोपहर रामऔतार के गन्ने के खेत की तरफ से गुजरे ग्रामीणों को बदबू महसूस हुई। इस पर खेत के अंदर घुसे ग्रामीणों को सुधीर का शव नीम के पेड़ में गमछे के सहारे फंदे से लटकता दिखा। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन मौके पर पहुंच गए।
परिजनों के मुताबिक 15 जून को सुधीर की शादी पाली थाने के ग्राम शिवपुरी निवासी राममुखी के साथ हुई थी। परिजनों ने घटना के बारे में जानकारी न होने की बात कही है। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक दीपक शुक्ला ने बताया कि घटना की बजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।