{"_id":"6112c9e98ebc3e7b32116d5c","slug":"crime-hardoi-hardoi-news-hardoi-news-knp645512073","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवा लेकर साइकिल से जा रहे वृद्ध को ट्रक ने रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दवा लेकर साइकिल से जा रहे वृद्ध को ट्रक ने रौंदा
विज्ञापन
घटनास्थल पर रोती बिलखतीं महिलाएं व परिजन। संवाद
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। अतरौली थाना क्षेत्र में घेरवा चौराहे पर मंगलवार की दोपहर दवा लेकर साइकिल से जा रहे वृद्ध को ट्रक ने रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद भागने का प्रयास कर रहे चालक व हेल्पर को लोगों ने दबोच लिया। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है। परिजनों के आने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम तेरवा निवासी छोटेलाल (62) कई दिनों से जुकाम-बुखार से परेशान थे। मंगलवार की दोपहर वह घेरवा चौराहा स्थित मेडिकल स्टोर से दवा लेकर साइकिल से घर लौट रहे थे।
मुख्य चौराहा पर भटपुर की तरफ से आ रहे बेकाबू ट्रक ने उन्हें पीछे से रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद भागने का प्रयास कर रहे चालक व हेल्पर को लोगों ने दबोच लिया। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। सूचना मिलने के बाद परिजन भी मौके पर आ गए। परिजनों के मुताबिक छोटेलाल खेती करता था। छोटेलाल के परिवार में पत्नी बिटोली के अलावा तीन पुत्र हैं। पुलिस ने मृतक के बेटे कमलेश की तहरीर पर हादसे की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।