फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   crime,hardoi,hardoi news

प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, चार पर रिपोर्ट

Wed, 07 Jul 2021 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
crime,hardoi,hardoi news
पचदेवरा (हरदोई)। थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम द्वारनगला में युवक की नृशंसता से हत्या कर दी। उसकी दोनों आंखें फोड़ दी गईं और मुंह भी ईंट से कुचल दिया गया। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर गांव निवासी चार लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्राथमिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग में हत्या किए जाने का है।
विज्ञापन

द्वारनगला निवासी नरपाल (21) जयपुर में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। छह दिन पहले वह अपने गांव आया था। मंगलवार रात नरपाल मकान की छत पर लेटा था। बुधवार को तड़के लगभग तीन बजे छत से उतरकर शौच के लिए गया था, लेकिन फिर नहीं लौटा। गांव से कुछ दूर पर स्थिति तालाब से मिट्टी निकालने गए गांव के कुछ बच्चों ने वहां शव पड़ा देखा, तो परिजनों को सूचना दी। बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंच गए। शव की दोनों आंखें फूटी हुई थीं और मुंह ईंट से कुचल दिया गया था। पास ही खून से सनी ईंट और एक बांस भी पड़ा मिला।
विज्ञापन

घटना को लेकर मृतक के पिता कल्लू ने गांव के ही दो सगे भाइयों और उनके दो भांजों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर पुलिस को दी है। प्रभारी निरीक्षक पचदेवरा संतोष तिवारी ने बताया कि गांव निवासी महेश और मनोज व इनके दो भांजों मोनू और सोनू के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या के बाद घसीटकर तालाब में डाला गया शव
मौके के हालात स्पष्ट तौर पर बताते हैं कि आरोपियों ने पहले नरपाल की हत्या कर दी। इसके बाद शव छिपाने के उद्देश्य से तालाब में जाकर फेंक दिया। बच्चे अगर मिट्टी निकालने के लिए तालाब की तरफ न जाते, तो शव का पता भी नहीं चलता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed