फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   crime,hardoi,hardoi news

माता-पिता ने ही बदनामी के डर से की थी बेटी की हत्या

Wed, 07 Jul 2021 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
crime,hardoi,hardoi news
हरदोई। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के दौलतियापुर में हुई विवाहिता की हत्या ऑनर किलिंग का मामला निकला। माता पिता ने ही बेटी के प्रेम प्रसंग की बात सार्वजनिक हो जाने के डर में उसके ही दुपट्टे से गला दबाकर हत्या की थी। पुलिस ने मृतका के माता पिता को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। हत्या में इस्तेमाल किया गया दुपट्टा भी बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन

बीती सात जुलाई को दौलतियापुर में नीरज देवी (19) का शव गांव में ही एक खेत में पड़ा मिला था। गला दबाकर उसकी हत्या की गई थी। पुलिस ने मृतका के पिता राम रतन की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पूरे मामले में खास बात यह भी थी कि इसी गांव के अजय कुमार (22) की भी मौत संदिग्ध हालात में 30 जून को हो गई थी। यह मामला खुदकुशी का निकला था और पुलिस ने अजय का मोबाइल बरामद कर जांच शुरू की थी। जांच में एक नंबर पर अजय कुमार की बात हर रोज लंबी अवधि तक होने की बात सामने आई थी। जांच में यह नंबर नीरज देवी का निकला।
विज्ञापन

इस पर पुलिस ने तीन जुलाई को नीरज देवी के पिता रामरतन और मां राम देवी को पूछताछ के लिए कोतवाली बुलाया था, लेकिन यह दोनों पहुंचे नहीं। अगले ही दिन नीरज देवी की हत्या हो गई। हत्या के बाद जब पुलिस ने रामरतन और रामदेव से सख्ती से पूछताछ की तो सारी घटना सामने आ गई। कोतवाल शिव शंकर सिंह ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी अजय कुमार ने बताया कि मृतका के माता पिता ने खुद ही पूरी घटना बता दी है। दोनों को जेल भेज दिया गया है। हत्या में इस्तेमाल किया गया दुपट्टा भी बरामद हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी के दो दिन बाद ही मायके आ गई थी नीरज
पिता राम रतन के मुताबिक उसकी पुत्री नीरज का प्रेम प्रसंग पड़ोस में ही रहने वाले अजय से होने की बात उसे पता थी। इसी के चलते उसने जल्दबाजी में 15 जून को नीरज की शादी शाहजहांपुर जनपद में कर दी थी। 17 जून को ही नीरज फिर मायके लौट आई और तब से लगातार अजय के संपर्क में थी। अजय ने बीती 30 जून को नीरज से शादी न हो पाने के कारण खुदकुशी कर ली थी। इसको लेकर पुलिस ने पूछताछ शुरू की, तो रामरतन और उसकी पत्नी रामदेवी को बदनामी का डर सताने लगा और इसके कारण दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed