{"_id":"61478aa48ebc3e32763b1395","slug":"crime-hardoi-accident-hardoi-news-hardoi-news-knp6531968111","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो कारें आमने-सामने भिड़ीं,दंपती समेत 6 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो कारें आमने-सामने भिड़ीं,दंपती समेत 6 घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। सवाजयपुर मार्ग पर लोनार गांव के पास रविवार सुबह दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक कार पर सवार दंपती समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों ने दूसरे कार सवारों पर मारपीट का आरोप लगाया। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
शहर के मोहल्ला आजादनगर निवासी जीतराम (35) हरियाणा में मजदूरी करता है। उसने बताया कि उसके भाई रामजी की हादसे में मौत हो गई थी। रविवार सुबह वह हरियाणा से कार से अपनी पत्नी कुसुमा (32) व पुत्र जितिन (14), सनी (10) और रिश्तेदार राजबहादुर (45), अनिल (40) के साथ घर आ रहा था।
रास्ते में सवायजपुर मार्ग पर लोनार गांव के पास सामने से आ रही कार ने उसकी कार में टक्कर मार दी। कार की बॉडी में सिर टकराने से सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप लगाया इस दौरान दूसरी कार में सवार लोगों ने उन लोगों से मारपीट कर भाग गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। यहां पर प्राथमिक इलाज के बाद सभी को घर भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक रंधा सिंह ने बताया कि पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेज दिया था।