{"_id":"6134ab7e8ebc3e075904616e","slug":"crime-hardoi-accident-hardoi-news-hardoi-news-knp650221237","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटना में घायल ई-रिक्शा चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटना में घायल ई-रिक्शा चालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। पिहानी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पिहानी-जहानीखेड़ा मार्ग पर हुई दुर्घटना में घायल हुए ई-रिक्शा चालक की लखनऊ के एक प्राइवेट अस्पताल में उपचार के दौरान शनिवार रात मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
पिहानी कस्बे के मोहल्ला नागर (नईबस्ती) निवासी मिराजुद्दीन (22) ई-रिक्शा चलाता था। बीती 30 अगस्त की शाम वह जहानीखेड़ा की ओर से ई-रिक्शा लेकर वापस पिहानी आ रहा था। जहानीखेड़ा-पिहानी मार्ग पर ग्राम हर्रैया के पास ई-रिक्शे में तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी थी।
घटना में मिराजुद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गया था और उसका ई-रिक्शा भी क्षतिग्रस्त हो गया था। राहगीरों की मदद से पुलिस ने मिराजुद्दीन को पिहानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था और परिजनों को घटना की जानकारी दी थी। बाद में मिराजुद्दीन को हरदोई और फिर लखनऊ रेफर कर दिया गया था। लखनऊ के एक प्राइवेट अस्पताल में शनिवार रात मिराजुद्दीन की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाल महेश चंद्र ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।