फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   crime,hardoi,accident,hardoi news

कंटेनर की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

Thu, 19 Aug 2021 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
crime,hardoi,accident,hardoi news
गोसवां पुल पर पलटा पड़ा कंटेनर। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। दुकान से काम कर लौट रहे साइकिल सवार ग्रामीण को कंटेनर ने टक्कर मार दी। हादसे में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं घटना के बाद कंटेनर गोसवा नहर पुल पर दोनों साइडों की रेलिंग तोड़ते हुए पलट गया पर चालक भाग गया। घायल को लखनऊ ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव ऊंचागांव निवासी मिश्रीलाल (50) कस्बे में एक मिठाई की दुकान पर काम करता था। बुधवार की देर रात वह साइकिल से घर वापस जा रहा था। रास्ते में मल्लावां गौसगंज रोड पर तेंदुआ गांव के पास एक कंटेनर ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में मिश्रीलाल गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक कंटेनर लेकर मौके से भाग गया। हालांकि कुछ दूर आगे जाकर कंटेनर अनियंत्रित होने के बाद गोसवां नहर पुल पर दोनों साइडों की रेलिंग से टकराने के बाद रेलिंग को तोड़ता हुआ पलट गया। हालांकि चालक भाग गया। इधर, आसपास के लोगों से घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों की सलाह पर परिजन मिश्रीलाल को इलाज के लिए लखनऊ ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि मिश्रीलाल विवाहित था, उसके तीन बेटे व दो बेटियां हैं। कोतवाल ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि कंटेनर पर बाइकें लदी थीं। कंटेनर को हटवाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

पुल से आवागमन ठप, दूसरे पुल से गुजरे लोग
बुधवार की रात गोसवां पुल पर कंटेनर पलटने के बाद पुल से वाहनों का आवागमन बंद हो गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस रात में ही मौके पर पहुंच गई, लेकिन कंटेनर हटवाया नहीं जा सका। गुरुवार की दोपहर तक कंटेनर को मौके से हटवाया नहीं जा सका। इसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस पुल से गुजरने वाले लोगों को एक किलोमीटर का फेर लगाकर ऊंचागांव पुल से होकर आगे जाना पड़ा। पुलिस के मुताबिक कंटेनर हटवाने के लिए क्रेन मंगवाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed