फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Create awareness about following safety rules

Hardoi News: सुरक्षा नियमों के पालन के लिए जागरूक बनाएं

Wed, 28 Jan 2026 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Create awareness about following safety rules
हरदोई। विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए स्कूल, कॉलेज के वाहनों में सभी मानक पूरे कराएं जाएं। जिलाधिकारी अनुनय झा ने स्वामी विवेकानंद सभागार में जिला विद्यालय परिवहन यान और सड़क सुरक्षा समिति बैठक की अध्यक्षता की। डीएम ने परिवहन और पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि आम लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए जागरूक करें। स्कूली वाहनों की नियमित जांच करें। विद्यालयों के नाम पंजीकृत, अनुबंधित स्कूल बस, आटो, टेंपों आदि वाहन पर स्वामी, चालक का नाम, पता, आधार व डीएल नंबर अंकित करवाया जाए। विद्यालयों में सड़क सुरक्षा के नारे व दस नियम लिखवाएं जाएं। चित्रकला, निबंध, भाषण आदि प्रतियोगिताएं कराई जाएं। पुलिस और परिवहन विभाग के अधिकारी समन्वय बनाकर मुख्य-मुख्य मार्गों और चौराहों पर अभियान चलाकर दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट, चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने के लिए प्रेरित करें। बैठक में एडीएम प्रियंका सिंह, एआरटीओ, पुलिस और संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

----------------




जन सुनवाई में डीएम ने सुनी 66 शिकायतें
हरदोई। डीएम अनुनय झा ने बुधवार को जन सुनवाई में आमजन की समस्याओं को सुना और समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। बतायाकि 66 शिकायतें प्राप्त हुईं। बताया कि सभी शिकायत का निस्तारण समयबद्ध और गुणावत्तापरक कराए जाने के लिए कहा गया है। राजस्व विभाग के अधिकारियों को उत्तराधिकार और कृषक दुर्घटना बीमा योजना के आवेदन को लंबित न रखने के निर्देश दिए गए हैं। इस मौके पर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट यादव भूमिका राजबहादुर सहित संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed