फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   cow shelter home full, police push away animal

गोशाला फुल, पुलिस ने मार्ग से खदेड़े मवेशी

Wed, 16 Jan 2019 11:55 PM IST
gaurav gaurav हरदोई
हरदोई Published by: gaurav gaurav Updated Wed, 16 Jan 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
cow shelter home full, police push away animal
प्रतीकात्मक - फोटो : प्रतीकात्मक

अन्ना मवेशियों को अस्थायी गोशालाओं तक पहुंचाने की कवायद धड़ाम होती नजर आ रही है। बिलग्राम नगर पालिका क्षेत्र में बनाई गई अस्थायी गोशाला के बाहर बुधवार शाम गोशाला के फुल होने संबंधी सूचना देता बैनर टांग दिया गया। यहां मवेशी लेकर पहुंचे किसानों को बैरंग भेज दिया गया। इसके बाद ग्रामीणों ने भी अन्ना मवेशियों को खुला छोड़ दिया। पुलिस को सांडी मार्ग से आ रहे अन्ना मवेशियों को खदेड़ना पड़ा।  

विज्ञापन

अन्ना मवेशियों के कारण फसलों को हो रहे नुकसान के मद्देनजर मुख्यमंत्री के निर्देश पर जनपद के ग्रामीण इलाकों में 74 स्थानों पर और नगरीय क्षेत्र में 11 स्थानों पर अस्थायी गोशालाओं का निर्माण किया जा रहा है। गत सोमवार को ही नगर पालिका परिषद ने कस्बे में गोशाला खोल दी थी और इसका उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक आशीष सिंह आशू से कराया था। बुधवार शाम यहां एक बैनर टांग दिया गया। बैनर पर गोशाला क्षमतानुसार फुल है, लिखा है।  अन्ना मवेशियों को हांककर गोशाला तक ले गए ग्रामीणों ने बैनर देखकर नाराजगी जताई और फिर अन्ना मवेशियों को कस्बे में ही छोड़ दिया। अधिशासी अधिकारी उमेश कुमार मिश्रा ने बताया कि गोशाला की क्षमता 60 अन्ना मवेशियों की थी, लेकिन इसमें 90 अन्ना मवेशी बंद हैं। एसडीएम सत्येंद्र सिंह ने बताया कि पन्यौरी, सहोरा, सिराइचमऊ और तरौली में जल्द ही गोशालाएं विकसित हो जाएंगी। फिर समस्या नहीं होगी।  
विज्ञापन


गलियों में घुसे मवेशी
संडीला कस्बे में बनाई गई गोशाला में अन्ना मवेशियों को बंद किए जाने की उम्मीद में ग्रामीणों ने आस-पास के गांव के खेतों से मवेशियों को हांक दिया। पटेहरा और जामू के ग्रामीण मवेशियों को लेकर कस्बे में जा रहे थे, लेकिन इसी दौरान कई मवेशी कस्बे में अलग-अलग गलियों में चले गए। काफी मशक्कत के बाद भी अन्ना मवेशी गोशाला तक नहीं ले जा सके।  
विज्ञापन
विज्ञापन


चौराहों और मार्गों पर निकलना मुश्किल
हरदोई। हरदोई शहर में अन्ना मवेशियों की धरपकड़ के लिए बेशक बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हों, लेकिन शहर के हर चौराहा से प्रमुख मार्गों तक पर मवेशी घूम रहे हैं। नगर पालिका परिषद के कांजी हाउस में अब भी कोई मवेशी बंद नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed