हरदोई। जिले में 48 घंटे के अंदर 195 नए संक्रमित मिले हैं। वहीं जिले में अब कोरोना से मरने वालों की संख्या 354 हो गई है।
इन संक्रमितों में आठ मासूम, 12 वृद्ध, 53 युवक शामिल हैं। जिससे अब संक्रमितों की संख्या 2603 पहुंच गई है। जिले में सक्रिय केस अह 1266 हैं। सीएमओ डॉ. ओपी तिवारी ने बताया कि कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। ।80-90 फीसदी संक्रमितों की रिकवरी हो रही है। सभी होम आइसोलेशन में ठीक हो रहे हैं।
लोनार थाना क्षेत्र के गांव निवासी 21 वर्षीय युवक ने 23 जनवरी की शाम खुद को गोली मार ली थी। जिला अस्पताल से उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया था। जहां पर उसकी कोविड जांच की गई थी। 24 की रात उसकी मौत हो गई थी। 25 को उसकी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई थी।