फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   corona

जिले में 11 और कोरोना पॉजिटिव मिले

Thu, 04 Jun 2020 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
corona
फोटो- 19- चांद बेहटा में की गई बेरीकेटिंग। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। लखनऊ मेडिकल कालेज से बुधवार देर रात जारी हुई कोरोना जांच रिपोर्ट में जिले के 11 और लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। पॉजिटिव पाए गए सभी मरीजों को कोविड-19 अस्पताल मलिहामऊ में भर्ती कराया गया है। इसके साथ ही जनपद में कोरोना के कुल 89 मरीज हो चुके हैं, जिनमें से 68 एक्टिव केस हैं। 21 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एसके रावत के मुताबिक, बुधवार देर रात आई रिपोर्ट में पॉजिटिव पाई गई 25 वर्षीय महिला अहिरोरी विकास खंड के ग्राम परसपुर की निवासी है, लेकिन वह अपने ससुरालीजनों के साथ शहर कोतवाली क्षेत्र के चांद बेहटा स्थित अपने घर में रह रही थी। उसका पति 31 मई को कोरोना पॉजिटिव मिला था। महिला का पति मुंबई में रेलवे वर्कशॉप में कर्मचारी है। वह 26 मई की रात ट्रेन से प्रयागराज पहुंचने के बाद 24 मई को रोडवेज बस से घर पहुंचा था।
विज्ञापन

शाहाबाद विकास खंड के ग्राम सकरौली निवासी 23 वर्षीय युवक और उसकी एक वर्षीय पुत्री भी कोरोना पॉजिटिव मिली। युवक अपने परिवार के साथ दिल्ली के प्रेमनगर इलाके में रहकर एक फैक्टरी में काम करता था। रोडवेज बस से अपने परिवार के साथ 30 मई को शाहाबाद पहुंचा था और उसे दक्ष इंटरनेशनल स्कूल में बनाए गए सेंटर में क्वारंटीन कर दिया गया था। उसकी पत्नी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। शाहाबाद विकास खंड के ही ग्राम दौलतियापुर निवासी 60 वर्षीय व्यक्ति गाजियाबाद के शहीदनगर में काम करता था। पुरानी दिल्ली से ट्रेन द्वारा लखनऊ फिर लखनऊ से रोडवेज बस से हरदोई और हरदोई से शाहाबाद भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसे चठिया के सेंटर में क्वारंटीन किया गया था। उसकी भी रिपोर्ट बुधवार रात पॉजिटिव आई है। अहिरोरी निवासी 26 वर्षीय युवक भी कोरोना पॉजिटिव मिला है। वह अपने भाई के साथ दिल्ली में मजदूरी करता था और भाई के साथ ही 26 मई को ट्रेन से शाहजहांपुर और फिर रोडवेज बस से हरदोई भेजा गया। वह सीएसएन डिग्री कालेज में बनाए गए सेंटर में क्वारंटीन था। उसका भाई 31 मई को ही कोरोना पॉजिटिव पाया जा चुका है। टड़ियावां विकास खंड के ग्राम पूरा बहादुर निवासी युवक दिल्ली के कराला में एक फैक्टरी में पानी की बोतल बनाने का कार्य करता था।
उसके परिवार में पत्नी, भाई, भाभी, मां और चार बच्चे हैं और यह सभी 29 मई को अलग-अलग साधनों से शिकोहाबाद पहुंचे थे। शिकोहाबाद से रोडवेज बस से हरदोई आने के बाद इन्हें बिलग्राम चुंगी के निकट बने सेंटर में क्वारंटीन किया गया था। इनमें से एक 10 वर्षीय बच्ची कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम म्योनी निवासी एक व्यक्ति गाजियाबाद में प्राइवेट फैक्टरी में काम करता था। वह पत्नी और 10 वर्षीय पुत्री के साथ 30 मई को रोडवेज बस से हरदोई आया था। उसे भी क्वारंटीन सेंटर में रखा गया था।
10 वर्षीय बच्ची पॉजिटिव पाई गया है। बावन विकास खंड के ग्राम फार्मपुरवा निवासी 24 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। वह 30 मई को गुरुग्राम के बबाना से वापस हरदोई आया था और कृषि महाविद्यालय बिलग्राम चुंगी में क्वारंटीन था। संडीला के बेगमगंज निवासी 30 वर्षीय युवक मुंबई के गोरेगांव में काम करता था। 29 मई को श्रमिक स्पेशल ट्रेन से लखनऊ पहुंचा था। रोडवेज बस से संडीला पहुंचने पर उसे क्वारंटीन कर दिया गया था।
बुधवार रात आई रिपोर्ट में उसे पॉजिटिव पाया गया है। देहात कोतवाली क्षेत्र के महोलिया शिवपार निवासी 40 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई। वह अपने परिजनों के साथ दिल्ली मेें रहती थी। 30 मई को अपने दो बच्चों आकाश और प्रियंका के साथ हरदोई आई थी। कृषि महाविद्यालय में क्वारंटीन थी। वहीं, मूल रूप से बघौली थाना क्षेत्र के ग्राम सुन्नी निवासी 18 वर्षीय युवक पॉजिटिव पाया गया है। युवक अपने छोटे भाई के साथ दिल्ली से श्रमिक स्पेशल ट्रेन से लखनऊ पहुंचा और फिर हरदोई के कृषि महाविद्यालय में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर में रोडवेज बस से भेजा गया था। सभी को कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अहिरोरी विकास खंड के ग्राम परसपुर निवासी विवाहिता के पॉजिटिव मिलने पर उसके बारे में जानकारी जुटाई गई तो पता चला कि वह चांदबेहटा स्थित घर में है। इस पर सीओ सिटी विजय कुमार राना, सीएचसी टड़ियावां के अधीक्षक डॉ. मनु शर्मा व अन्य स्वास्थ्यकर्मी चांद बेहटा पहुंचे और आवश्यक जानकारी लेने के बाद एंबुलेंस से उसे कोविड-19 अस्पताल भेज दिया। सीओ सिटी के निर्देश पर चांदबेहटा क्षेत्र में बेरीकेटिंग भी करा दी गई है।

बघौली थाना क्षेत्र के ग्राम सुन्नी निवासी युवक की रिपोर्ट आने पर जब उसे तलाशा गया तो वह कृषि महाविद्यालय में क्वारंटीन मिला। रिपोर्ट में दर्ज पते में हरदोई की रेलवे कालोनी का निवासी होने का उल्लेख था। इसकी जानकारी मिलने पर रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी सक्रिय हुए, लेकिन कुछ पता नहीं चला। शाम को पॉजिटिव मिले युवक ने खुद ही बताया कि रेलवे में उसके करीबी रिश्तेदार थे और वह सेवानिवृत्त हो चुके हैं। उसने उन्हीं का पता डलवा दिया था। हालांकि वह भी अब रेलवे कालोनी में नहीं रहते हैं।

फोटो- 12- चांदबेहटा निवासी महिला के पॉजिटिव मिलने की जानकारी पर पहुंचे सीओ सिटी विजय कुमार राना, सी?

फोटो- 12- चांदबेहटा निवासी महिला के पॉजिटिव मिलने की जानकारी पर पहुंचे सीओ सिटी विजय कुमार राना, सी?- फोटो : HARDOI

फोटो- 13- एंबुलेंस से कोविड-19 अस्पताल भेजी जाती कोरोना पॉजिटिव महिला। संवाद

फोटो- 13- एंबुलेंस से कोविड-19 अस्पताल भेजी जाती कोरोना पॉजिटिव महिला। संवाद- फोटो : HARDOI

फोटो- 6- महोलिया शिवपार निवासी महिला के परिजनों से जानकारी लेते कर्मचारी। संवाद

फोटो- 6- महोलिया शिवपार निवासी महिला के परिजनों से जानकारी लेते कर्मचारी। संवाद- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed