{"_id":"5ecaaf2d8ebc3e90751718b0","slug":"cop-beaten-labour-protest-at-station-hardoi-news-knp56185813","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लेटफार्म पर रखा सामान उठा रहे श्रमिक को रोका, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लेटफार्म पर रखा सामान उठा रहे श्रमिक को रोका, हंगामा
विज्ञापन
हरदोई में रेलवे ट्रैक पर हंगामा करते श्रमिक। संवाद
- फोटो : HARDOI
हरदोई। उन्नाव जंक्शन पर एक दिन पूर्व पानी के लिए श्रमिकों के हंगामा करने की घटना के बाद रविवार को ऐसी ही घटना हरदोई स्टेशन पर भी हुई। महाराष्ट्र से गोरखपुर जा रही स्पेशल ट्रेन को सवा घंटे तक स्टेशन पर रोका गया तो श्रमिक पानी और लंच पैकेट उठाने लगे। इस दौरान आरपीएफ जवान ने एक श्रमिक को डंडा मार दिया। इससे नाराज श्रमिकों ने ट्रैक पर हंगामा शुरू कर दिया। आरपीएफ, जीआरपी प्रभारी व शहर कोतवाल ने श्रमिकों को समझाकर मामला शांत कराया।
मुंबई से दिल्ली होकर गोरखपुर जा रही श्रमिक स्पेशल ट्रेन रविवार सुबह 8.30 बजे हरदोई स्टेशन पहुंची। लाइन क्लीयर न होने के कारण ट्रेन को प्लेटफार्म तीन पर रोक दिया गया। ट्रेन में सवार श्रमिकों ने दूसरे ट्रेन के श्रमिकों के लिए लंच पैकेट व पानी की बोतलें देखीं तो वह भी इन्हें लेने दौड़ पड़े।
इस पर आरपीएफ जवान ने गोरखपुर निवासी श्रमिक राधेश्याम पर डंडा चला दिया। श्रमिक को पिटता देख ट्रेन में सवार दो दर्जन श्रमिक विवाद करने लगे। हंगामा बढ़ने पर जीआरपी एसओ योगेंद्र यादव व शहर कोतवाल शैलेंद्र श्रीवास्तव भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने किसी तरह श्रमिकों को ट्रेन में बैठाया। लाइन क्लीयर होने पर 9.35 बजे ट्रेन को रवाना किया गया। आरपीएफ पोस्ट प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि हल्का विवाद हुआ था, जांच कराई जाएगी।