फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Control room built for the convenience of bus passengers

Hardoi News: बस यात्रियों की सुविधा के लिए बनाया गया कंट्रोल रूम

Sat, 18 Oct 2025 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Control room built for the convenience of bus passengers
हरदोई। दिवाली पर यात्रियों की सुविधा के लिए परिवहन निगम ने हरदोई डिपो में कंट्रोल रूम का गठन कर दिया है। क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय में कट्रोल रूम का गठन कर कर्मियों की नियुक्ति कर दी गई है ताकि यात्रियों को बसों की अनुपलब्धता की समस्या से दो चार न होना पड़े।
विज्ञापन

जिले में त्योहार पर दिल्ली से सबसे अधिक लोग अपने घर आते हैं, ऐसे में दिल्ली रूट पर सबसे अधिक जोर दिया जा रहा है। दिल्ली रूट पर सबसे अधिक 145 अतिरिक्त बसें पूरे क्षेत्रीय कार्यालय के डिपो में चलाई गई हैं और हरदोई डिपो में 30 बसों का अतिरिक्त संचालन होगा। कुल 70 बसेंं दिल्ली के चलाई गई हैं जबकि कानपुर, लखनऊ, कन्नौज, लखीमपुर, फर्रुखाबाद, शाहजहांपुर, सीतापुर के लिए भी अतिरिक्त बस और फेरे चलाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

इसके बावजूद भी अगर यात्रियों को बसों की अनपुलब्धता का सामना करना पड़ता है तो इसके लिए कंट्रोल रूम का गठन किया गया है। क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है। सहायक क्षेत्रीय लेखाधिकारी संजय जिंदल की अध्यक्षता में 30 अक्तूबर तक कंट्रोल रूम बना रहेगा। इसमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय पाली में अलग-अलग कर्मियाें की नियुक्ति की जाएगी। जिनकी निगरानी के लिए हरदोई डिपो में प्रभारी वैभव रघुवंशी के अलावा वरिष्ठ लिपिक विनोद कुमार पांडेय और केंद्र प्रभारी आरके मौर्या को जिम्मेदारी दी गई है। क्षेत्रीय प्रबंधक रमेश कुमार ने बताया कि कंट्रोल रूम चौबीस घंटे संचालित होगा और यात्रियों को सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed