फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Construction considered accurate, hunger strike finish

निर्माण को प्रशासन ने माना सही, अनशन समाप्त

Tue, 17 Nov 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Tue, 17 Nov 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
Construction considered accurate, hunger strike finish

मंल्लावां के मोहल्ला बाजीगंज में स्थित मिट्ठू बाबा मैदान पर संघर्ष समिति के दावों को गलत ठहराते हुए एसडीएम ने निर्माण कार्य को सही ठहराया और नगर पालिका की नोटिस को भी अवैध करार दिया। उन्होंने अनशन समाप्त करवा दिया, हालांकि समिति सदस्यों के कहने पर मुकदमे की अगली सुनवाई तक निर्माण कार्य रुकवा दिया गया है।

विज्ञापन


नगर पालिका मल्लावां क्षेत्र में स्थित मिडिल स्कूल/ जूनियर हाईस्कूल बाजीगंज के मैदान पर अवैध निर्माण के विरोध में मनोज अगिभनहोत्री उर्फ पूतानी, सत्यवीर बाबा अनशन पर बैठ गए। अनशन के दूसरे दिन उपजिलाधिकारी पीपी तिवारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने संघर्ष समिति के दावों को निराधार बता दिया।
विज्ञापन


एसडीएम ने बताया कि सदस्यों ने कोई पुख्ता दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए, जबकि नगर पालिका के पास कोई कागज न होने पर उनकी नोटिस भी कारगर नहीं है। मानचित्र न होने के संबंध में अगर लोन नहीं लिया जाता है तो मानचित्र नहीं बनेगा। बताया कि जगतनरायण मिश्र ट्रस्ट अध्यक्ष डीएन मिश्रा ने भूमि को लीज पर लिया है जिसका किराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही स्कूल की भूमि भी मैदान में दर्ज नहीं है। इसके बाद एसडीएम ने तीनों लोगों का अनशन समाप्त करवा दिया। संघर्ष समिति ने सिविल डिवीजन में चल रहे मुकदमे की अगली 21 नवंबर की सुनवाई तक निर्माण कार्य बंद रखने की मांग की। जिस पर एसडीएम ने सुनवाई के बाद ही निर्माण कार्य कराने की अनुमति दी। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी बलवंत चौधरी व कोतवाल अशोक तिवारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed