फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Constable kills young man with 60 shoes in 4.38 minutes, suspended

Hardoi News: 4.38 मिनट में सिपाही ने युवक को मारे 60 जूते, निलंबित

Mon, 24 Jul 2023 01:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jul 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
Constable kills young man with 60 shoes in 4.38 minutes, suspended
हरदोई/शाहाबाद । शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में यूपी 112 में तैनात सिपाही ने शनिवार रात बेझा चौराहे पर एक युवक की पिटाई कर दी। रविवार सुबह इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो में बिना वर्दी में नजर आ रहा सिपाही ने चार मिनट 38 सेकेंड में युवक के 60 बार जूते मारे। मामले में एसपी ने सिपाही को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

शाहाबाद कोतवाली के यूपी 112 में तैनात सिपाही दिनेश अत्री शनिवार की शाम करीब दस बजे बिना वर्दी में बेझा रोड पर आनंद की किराना दुकान पर गया था। वहीं, कस्बे के मोहल्ला गिगयानी निवासी अवनीश राठौर भी मौजूद था। बताया गया है कि सिपाही ने खाने वाली कोई वस्तु खरीदी। उसके बाद चल दिया। इस पर दुकानदार ने रुपये मांगे। सिपाही ने दूसरे दिन रुपये देने के लिए कहा और वहां से चल दिया। इस पर फिर दोबारा दुकानदार ने रुपये मांगे। इसी बीच अवनीश भी सिपाही से रुपये देने की बात कही। इस पर सिपाही और अवनीश के बीच कहासुनी होने लगी।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि अवनीश नशे में था और उसने अभद्रता की। उसके बाद सिपाही ने जूतों से जमकर पिटाई की। वहीं, किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। एएसपी पश्चिमी दुर्गेश सिंह ने बताया कि एसपी ने इस मामले को संज्ञान मेें लेते हुए जांच कराई। मामला सही पाए जाने पर सिपाही को संस्पेड कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed