फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Congress banner in every panchayat Lhraaga

कांग्रेस का हर पंचायत में लहराएगा परचम

Sun, 02 Aug 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई Updated Sun, 02 Aug 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
Congress banner in every panchayat Lhraaga

त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को लेकर शनिवार को राजीव

विज्ञापन
भवन में हुई कांग्रेस की बैठक में जिलाध्यक्ष मिथलेश सिंह चौहान ने कहा कि पदाधिकारी व कार्यकर्ता अभी से कमर कस लें। भाजपा की असलियत जान हर वर्ग कांग्रेस की ओर देख रहा है। पंचायत चुनाव में हर ग्राम पंचायत में कांग्रेस की परचम लहराएगा।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस समस्त ग्राम पंचायतों, क्षेत्र पंचायतों और जिला पंचायतों पर अपने उम्मीदवार लड़ाएगी। कार्यकर्ता घर-घर जाएं और लोगों को कांग्रेस की नीतियों और उपलब्धियों के बारे में बताए। कहा कि हर वर्ग और हर तबका भाजपा की असलियत जान चुका है।

महासचिव डा. राजीव सिंह ने कहा कि बैठक का मुख्य एजेंडा प्रदेश में सितंबर में प्रारंभ होने जा रहे त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की रूपरेखा और रणनीति पर परिचर्चा करना है। महासचिव सत्यबोध प्रकाश ने चुनाव के संदर्भ में कार्यकर्ताओं को तैयारियों के बारे में बताया।

उपाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद ने कहा कि मोदी सरकार के 15 माह के कार्यकाल से जनता बुरी तरह त्रस्त हो गई है और कांग्रेस की तरफ आशा भरी निगाहों से देखने लगी है। उपाध्यक्ष सुख सागर मिश्र ने कहा कि हम लोग एकजुट होकर सच्चे मन से समर्पित भाव से चुनाव लड़ेंगे, तो कोई ताकत नहीं कि त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव में पार्टी को सफलता न मिलें।

बैठक को गुफरान कौशर, अजहर खां, नेतम भारती, सरोज चंदेल, प्रेम प्रकाश वर्मा आदि ने भी संबोधित किया। इस मौके पर प्रेम प्रकाश वर्मा, लक्ष्मी प्रकाश मिश्रा, राम गोपाल दीक्षित, अंकुर चंदेल, विदुर त्रिवेदी, अकील खां, दिनेश राठौर, विनोद मिश्रा, डा. इदरीश वारसी, अजय शुक्ला आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed