फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   confecstionary shop caught fire

नमकीन-बिस्कुट की दुकान में लगी आग, 12 लाख का नुकसान 16-31-21

Mon, 10 Jan 2022 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
confecstionary shop caught fire
हरदोई। सिनेमा रोड स्थित कांफेक्शनरी की दुकान में रविवार रात आग लग गई। इससे दुकान में रखा लाखों का सामान राख हो गया।
विज्ञापन

सोमनाथ गुप्ता का सिनेमा रोड पर मकान है। मकान की ऊपरी मंजिल पर वह रहते हैं। जबकि नीचे कांफेक्शनरी की दुकान है। रविवार रात करीब तीन बजे पड़ोसी दुकानदार दीपक कपूर बाहर निकले तो सोमनाथ की दुकान के शटर के नीचे से धुआं निकलते देखा। आग लगने की आशंका पर उन्होंने सोमनाथ को फोन मिलाया। कॉल रिसीव न होने पर वह घर की दीवार फांदकर अंदर पहुंचे और दुकान से धुआं निकलने की जानकारी दी। इस पर सोमनाथ ने शटर खोला तो आग लगी देखकर उनके होश उड़ गए।

पीड़ित ने घटना की सूचना फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी। दमकल की टीम ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई लेकिन तब तक सारा सामान राख हो गया। पीड़ित ने बताया कि दुकान में रखे चार फ्रीजर, दो फ्रिज, एसी, नमकीन व बिस्कुट के बंडल जल गए। करीब 12 लाख रुपये का नुकसान होने की आशंका है। दुकान का बीमा नहीं था। कोतवाल दीपक शुक्ला ने बताया कि शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed