फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Come today , please free treatment

आज आएं, इलाज मुफ्त कराएं

Wed, 01 Jul 2015 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Wed, 01 Jul 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
Come today , please free treatment

अमर उजाला फाउंडेशन व जिले भर के वरिष्ठ चिकित्सकों

विज्ञापन
के संयुक्त तत्वावधान में डाक्टर्स डे के दिन यानी एक जुलाई को जिले भर में 26 से अधिक स्वास्थ्य शिविरों को लेकर पिछले काफी दिन से चल रही तैयारियों को मंगलवार देर शाम अंतिम रूप दे दिया गया।

अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में एक जुलाई को डाक्टर्स डे पर जिले भर में स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर मंगलवार को अमर उजाला के साथ जुड़े सारे नर्सिंग होम व क्लीनिकों में तैयारियों का दौर जारी रहा। डॉक्टरों का कहना था कि शिविर में आने वाले रोगियों को कोई असुविधा न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा।

संभावित रोगियों की बढ़ी हुई संख्या को लेकर बैठने की अतिरिक्त व्यवस्थाएं की गई हैं। ज्ञात हो कि बुधवार को वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा नि:शुल्क इलाज किया जाएगा। अमर उजाला की मुहिम में शामिल हुए डॉक्टरों की ओपीडी में यानी उनके पर्चे पर जो शुल्क पड़ता है, उसे एक जुलाई को नहीं लिया जाएगा।

मरीजों को नि:शुल्क देखा जाएगा। इसके अलावा नर्सिंग होम में उपलब्ध जांचों पर भी 25 फीसदी की छूट दी जाएगी। एक जुलाई को इन सभी चिकित्सालयों में चिकित्सकों के पास पहुंच मरीज उचित परामर्श ले सकते हैं। इसके अलावा एक जुलाई के दिन चिकित्सकों के यहां आयोजित शिविरों में जो रोगी परामर्श लेने जाएं।

यदि उनका पूर्व में कहीं इलाज चल रहा हो तो वहां की रिपोर्टों को भी साथ अवश्य ले जाएं। उधर, शिविरों में किसी भी असुविधा के लिए अमर उजाला के मोबाइल नंबर 9675898217, 9451410009 पर संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed