फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   College student crushed by truck, dies

Hardoi News: कॉलेज जा रहे छात्र को ट्रक ने कुचला, मौत

Wed, 07 Feb 2024 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Wed, 07 Feb 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
College student crushed by truck, dies
शाहाबाद (हरदोई)। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पाली मार्ग पर डिग्री कॉलेज जा रहे बाइक सवार छात्र को गन्ना लदे ट्रक ने कुचल दिया। मौके पर ही छात्र की मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग निकला। ट्रक को पुलिस ने पकड़ लिया।
विज्ञापन

मझिला थाना क्षेत्र के लोकपुर निवासी आकाश (23) आगमपुर में स्थित एक डिग्री कॉलेज में बीए तृतीय वर्ष का छात्र था। विवेकानंद युवा तकनीकी सशक्तीकरण योजना के तहत वह स्मार्ट फोन के लिए पंजीकरण कराने बाइक से कॉलेज जा रहा था। पाली मार्ग पर जमलापुर गांव के पास सामने आए ई-रिक्शा से बचने के लिए उसने बाइक किनारे की, इसी बीच पीछे से आ रहे गन्ना लदे ट्रक ने उसे कुचल दिया।
विज्ञापन

घटनास्थल पर ही आकाश ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए जाम लग गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और सड़क पर खड़े ट्रक को मौके से हटवाया, तब यातायात सामान्य हुआ। कोतवाल राजदेव मिश्रा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ट्रक पुलिस के कब्जे में है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed