फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Cold winds increased the chill, people shivered with cold, mercury dropped

Hardoi News: सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, ठंड से कांपे लोग, पारे में गिरावट

Tue, 31 Dec 2024 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Tue, 31 Dec 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
Cold winds increased the chill, people shivered with cold, mercury dropped
फोटो-03- आसमान में छाए बादल। संवाद
विज्ञापन

फोटो-04- सर्दी में आग तापते लोग। संवाद
फोटो-05- रोडवेज बस स्टेशन के बाहर ठिठुरते जाते लोग। संवाद
फोटो-06- सर्दी में रिक्शे पर स्कूल जाते बच्चे। संवाद

सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, ठंड से कांपे लोग, पारे में गिरावट
- बादल छाए रहने से नहीं निकली धूप, ठिठुरते रहे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। पश्चिमी विक्षोभ से हुई बारिश और पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के बाद चली सर्द हवाओं ने मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड ने लोगों को कंपा दिया है। ठंडी हवाओं की वजह से पारा लुढ़क गया और ठिठुरन बढ़ गई। सोमवार को सुबह से आसमान में बादल छाए रहे और धूप नहीं निकली। पूरे दिन गलन रही और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। ठंड से लोग कांपते नजर आए और अलाव व हीटर से खुद को गर्म रखने का प्रयास करते दिखे।
दिसंबर के समाप्त होने से तीन दिन पहले मौसम अचानक बदल गया। शुक्रवार और शनिवार काे छुटपुट बारिश हुई और पहाड़ों पर बर्फबारी भी हुई। इसका असर यह हुआ की रविवार को दोपहर के बाद से मौसम ठंडा होता गया। सोमवार की सुबह बादलों की वजह से कोहरे व धुंध के आगोश में नजर आई। सुबह से ही सर्द हवाएं भी चलती रहीं इससे मौसम अधिक सर्द हो गया। रविवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। सोमवार को चली सर्द हवाओं से तीन डिग्री सेल्सियस तापमान में कमी आई। सोमवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि 8 किमी प्रति घंटा से चली सर्द हवाओं से लोगों की कंपकपी छूट गई। सुबह से ही लोग ठंड से बचाव के लिए अलाव तापते नजर आए और खुद को शाल और कंबलों में समेटे दिखे। ठंडे मौसम के बावजूद कई स्कूल अभी भी खुले हुए हैं, इससे स्कूली बच्चे ठंड में सुबह कंपकपाते नजर आए।
विज्ञापन


पछुआ हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, बढ़ेगी गलन
हरदोई। मौसम में अभी ठंडक बढ़ने के आसार हैं। मौसम वेधशाला प्रेक्षक रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद चली पछुआ हवाओं ने ठंडक बढ़ा दी है। सुबह से मौसम में गलन बनी हुई है। इस वजह से तापमान में गिरावट हो रही है। आगे भी ऐसा ही मौसम रहेगा। अगले कुछ दिनों में तापमान में गिरावट होगी। इससे ठंड व गलन बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चाय की चुस्कियां लेते नजर आए
हरदोई। सर्द मौसम में ठंड से बचाव को लोग अलाव तो तापते दिखे, लोगों ने चाय की चुस्कियां भी लीं। ठंड की वजह से लोग सड़क किनारे चाय के खुमचों और ठेलों पर खड़े होकर चाय पीते नजर आए। इसके अलावा गरमा गर्म आलू भी चटनी के साथ खाकर लोगों ने ठंड में शरीर को गर्म रखने का प्रयास किया।

30 दिसंबर को पिछले वर्षों से तुलनात्मक तापमान



वर्ष अधिकतम तापमान न्यूनतम

2018 19 5.5

2019 13.5 5.0
2020 19 4.0

2021 16 8.0
2022 17 7.0
2023 14.6 11.0

2024 21 11.0
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed