फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   CMS said miscreants attacked the residence

सीएमएस आवास पर बोला बदमाशों ने धावा

Sun, 23 Aug 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई Updated Sun, 23 Aug 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
CMS said miscreants attacked the residence

जिला अस्पताल परिसर में इन दिनों बदमाशों व चोरों की

विज्ञापन
चहलकदमी काफी बढ़ गई है। गुरुवार की रात असलहों से लैस नकाबपोश बदमाशों ने सीएमएस महिला के आवास पर धावा बोलकर लूटपाट करनी चाही, पर सुरक्षाकर्मी के शोर मचाने पर वह भाग गए।

ज्ञात हो कि इससे पहले भी चोर अस्पताल परिसर में कर्मियों के आवास से लाखों का माल पार कर चुके हैं। इससे अस्पताल परिसर में रहने वाले कर्मियों में दहशत व्याप्त है। जिला अस्पताल परिसर में महिला अस्पताल के गेट के पास महिला सीएमएस का आवास है।

गुरुवार की रात करीब 12 बजे के आसपास पांच-छह बदमाश नकाब लगाकर सीएमएस के आवास पर चढ़ने का प्रयास कर रहे थे। जिन्हें ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा कर्मी अरविंद ने देख लिया, तो शोर मचाना शुरू कर दिया। शोरशराबा सुनकर आसपास के लोग वहां एकत्रित हो गए। यह देख बदमाश मौके से फरार हो गए।

सीएमएस डा. अनीता सिंह ने फोन कर कोतवाली पुलिस को सूचना दी, पर कोई भी पुलिस कर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। इस घटना से अस्पताल में हड़कंप मच गया। ज्ञात हो कि अभी दो दिन पहले अस्पताल परिसर में रहने वाले चार कर्मचारियों के घर से चोर लाखों का माल लेकर चंपत हो गए थे। इससे अस्पताल परिसर में रहने वाले कर्मचारियों में दहशत है।

उधर, सीएमएस डा. अनीता सिंह ने बताया कि बदमाशों का असलहे के साथ आना भयभीत करने वाली घटना है। एसएचओ को घटना की जानकारी दी गई थी। उन्होंने कोबरा टीम को भेजने का आश्वासन दिया था। उन्होंने बताया कि सुरक्षा गार्ड के पास कोई असलहा नहीं रहता है। इससे कभी भी कोई हादसा हो सकता है। उसे सतर्कता बरतने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed