फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   CMO including eight officers restrained wage

सीएमओ समेत आठ अफसरों का रोका वेतन

Thu, 29 Dec 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो , हरदोई Updated Thu, 29 Dec 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
CMO including eight officers restrained wage
2000 rupees
 देर शाम हुई समीक्षा में जिले की खराब प्रगति सामने आने के बाद डीएम ने सीएमओ समेत आठ जिला स्तरीय अधिकारियों का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोक दिया है। एक सप्ताह पूर्व मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाले व अन्य विकास कार्यों की समीक्षा में जिले का स्थान 70वां रहा है।
विज्ञापन


डीएम विवेक वार्ष्णेय ने मुख्यमंत्री की प्राथमिकता के कार्यक्रमों में लापरवाही बरतने पर सीएमओ, उप निदेशक मंडी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड प्रथम व द्वितीय के एक्सईएन, जिला कार्यक्रम अधिकारी, पीडी डीआरडीए का अग्रिम आदेशों तक वेतन रोका है। डीएम ने बताया कि समीक्षा के दौरान सबसे खराब प्रगति जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय की रही है। यहां प्रगति का औसत 5.73 फीसदी रहा है।
विज्ञापन


डा. राम मनोहर लोहिया समग्र ग्राम का संतृप्तीकरण के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण में लापरवाही बरती गई है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी कार्यालय में चल रही कुक्कुट विकास नीति 2013 के तहत कामर्शियल लेयर फार्मिंग 10 हजार क्षमता के लक्षित इकाईयों के सापेक्ष माह तक क्रियाशील इकाईयों की प्रगति का प्रतिशत 10.42 फीसदी रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोलियो ग्रस्त बच्चों को चिह्नित कराकर सर्जरी कराने, स्वास्थ्य क्षेत्र के समस्त निर्माण कार्यों में सीएमओ की ओर से लापरवाही बरती गई है। उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड प्रथम व द्वितीय के एक्सईएन ने जिला मुख्यालयों को फोरलेन सडकों से जोड़ने, अधूरे सतुओं को पूरा करने में लापरवाही बरती है। डीआईडीए के परियोजना निदेशक ने डा. राममनोहर लोहिया समग्र ग्राम के संतृप्तीकरण का कार्य पूरा नहीं करा पाया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed