फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   CM cut the birthday cake

सीएम के जन्मदिन पर काटा केक

Thu, 02 Jul 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Thu, 02 Jul 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
CM cut the birthday cake

सपा के प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश के मुख्यमंत्री

विज्ञापन
अखिलेश यादव का बुधवार को जन्मदिन पार्टी कार्यालय पर बहुत ही सादगी के साथ मनाया गया। सपा जिलाध्यक्ष शराफत अली ने केक काटकर सीएम के दीर्घायु होने की कामना की और उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सीएम को बधाइयां दी।

केक काटने के बाद जिलाध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री के कार्यकाल को एक यादगार कार्यक ाल के रूप में जाना जाएगा। सरकार की कल्याणकारी योजनाओं एवं नीतियों ने उत्तर प्रदेश को खुशहाल एवं समृद्धशाली बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाई है। उनके नेतृत्व में प्रदेश दिन प्रतिदिन खुशहाली एवं प्रगति के रास्ते पर बढ़ रहा है।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि मेट्रो एवं समाजवादी पेंशन योजना उत्तर प्रदेश के आर्थिक एवं सामाजिक रूप से मजबूत बनाने में वरदान साबित होगी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण भी किया। इसके अलावा कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल में रोगियों को फलों का वितरण भी किया।

इस मौके पर विधायक बाबू खां, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, वीरेंद्र सिंह यादव, रामप्रकाश शुक्ला, अजय सिंह पाल, पारुल दीक्षित, अमित बाजपेई, संजय कश्यप, सुधीर मिश्रा, खालिद खां, धर्मवीर यादव, गीता सिंह, शैल सिंह, आशा सिंह, सरिता यादव, अमित त्रिवेदी, जितेंद्र सिंह जीतू, मुकुल सिंह आशा आदि मौजूद थेे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed