फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   clash between congress worker and police

पुतला छीनने पर कांग्रेसी पुलिस से भिड़े

Mon, 18 Sep 2017 11:37 PM IST
हरदाेई
हरदाेई Updated Mon, 18 Sep 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
clash between congress worker and police
नाराज कार्यकर्र्ता सड़क पर बैठे। - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने को लेकर युवक कांग्रेस और पुलिस के बीच टकराव हो गया। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए मुख्यमंत्री का पुतला छीन लिया। कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओं ने इसे लोकतंत्र की गरिमा के विपरीत बताकर कलक्ट्रेट में ही मुख्य मार्ग पर धरना दिया। 

विज्ञापन

युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव और हरदोई लोक सभा क्षेत्र के पदाधिकारी अभिषेक पटेल के नेतृत्व में कांग्रेस के युवा कार्यकर्ता सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंकने जा रहे थे। आनन-फानन ही पुलिस ने पुतला छीनने का प्रयास किया। इसके कारण कांग्रेस के युवा नेता आशीष कुमार सिंह से पुलिस की तीखी झड़प हो गई। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर मुख्यमंत्री का पुतला छीन लिया। इससे नाराज होकर कार्यकर्ता कलक्ट्रेट में ही सड़क पर धरने पर बैठ गए। आशीष कुमार सिंह ने बताया कि उन्नाव प्रशासन ने युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अंकित परिहार पर फर्जी मुकदमे दर्ज किए हैं। इसके विरोध में ही मुख्यमंत्री का पुतला फूंका जा रहा था। कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश सरकार पर कई गंभीर आरोप भी लगाए। इस दौरान अनुपम दीक्षित, आमिर खॉ, आशीष सिंह, दीपेंद्र सिंह, नरेंद्र वर्मा, सिकंदर खान आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed