फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   city lit on Diwali

सतरंगी रोशनी से नहाया आसमान, फूटे पटाखे

Wed, 11 Nov 2015 09:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Wed, 11 Nov 2015 09:46 PM IST
विज्ञापन
 city lit on Diwali

दीपावली पर बुधवार को घरों से लेकर दुकानों तक में शुभ मुहूर्त पर ढोलताशे बज उठे। मंत्रोच्चारण के बीच लोगों ने लक्ष्मी जी का पूजन पाठ किया। रोशनी से जगमग मंदिरों में भी पूजन पाठ की प्रक्रिया दिनभर चलती रही। इधर बच्चों ने भी कहीं फुलझड़ी तो कहीं पटाखे फोड़ कर दीपमाला पर्व का स्वागत किया।

विज्ञापन


प्रकाशोत्सव का दिन पूरी तरह से दीपमाला पर्व के नाम ही रहा। दिनभर बाजारों में रौनक रही तो घरों में भी लोग साज सज्जा में दिन भर जुट रहे। श्रद्धालुओं ने अपने अपने तरीके से पूजन पाठ किया। अनुष्ठान के पूर्व दीवार पर ईश चिन्ह को बनाया गया। उत्तर, दक्षिण, पूर्व व पश्चिम चारों तरफ इसका प्रयोग किया गया।
विज्ञापन


केसर, हल्दी या सिंदूर से इसको पूजन पाठ की जगह पर तैयार कर पूजन की थाली में कौड़ी को रख कर परंपरा का निर्वहन किया गया। जानकारों के मुताबिक कौड़ी को लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखने से धन का लाभ होता है। इसके साथ ही मंत्रोच्चारण के साथ गणेश लक्ष्मी का विधि विधान से पूजन कर घर को दियों से रोशन किया गया। उधर, दीपावली घर को रोशन करने के लिए तरह तरह की तैयारियां की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली की झालरों से घरों की सजावट की गई। इसके अलावा भी लोगाें ने घर की सजावट कई ढंग से की। दीपावली के त्योहार पर घर के आंगन व चौखट में रंगोली बनाई गई। त्योहार पर घर को सजाने में भी लोगों ने कोई कोर कसर नहीं छोड़ी।

घरों को लोगों झालरों से सजाकर लुभावना बनाया और शाम को भी दीपों से सजाकर सुंदर बनाया, सबसे अधिक रंगोली की सजावटों ने लोगों को प्रभावित किया। उधर, दिवाली पर आसमान में रंग बिरंगे जलवे बिखेरने वाली आतिशबाजी व धूमधड़ाका करने को आईटीआई में लगे पटाखा बाजार में सुबह से ही भीड़ लग गई।

बच्चों ने आसमान में रंग बिरंगी रोशनी बिखेरने वाली आतिशबाजी खरीदी, वहीं नन्हें मुन्नों ने भी फुलझड़ी, अनार, मैहताब, चरखी आदि पटाखे खरीद कर दीपावली त्योहार को मनाया। रात होते ही आतिशबाजी के नजारे दिखने लगे। लोगों ने आतिशबाजी कर त्योहारों की खुशियाें को धूमधाम से मनाया।

मिठाई की दुकानों पर रही रौनक
हरदोई। दीपावली के दिन भी शहर की बाजारें ग्राहकों से पटी रहीं। मिठाई की दुकानों पर भीड़ का आना जाना लगा रहा। इधर पूजन को लेकर खील व खिलौनों की फेरियों पर महिलाओं की भीड़ दिनभर लगी रही। दुकानदारों ने भी अपने अपने तरह से दामों में उतार चढ़ाव करने के बाद खूब बिक्री की। मिठाई विक्रेता आनंद गुप्ता का ने बताया कि अबकी मिठाई की खपत ज्यादा होती लग रही है। धनतेरस के दिन से लेकर अब तक मिठाई की मांग बढ़ी है।

एटीएम केंद्रों पर लगी रही लाइन
हरदोई। दिवाली के चलते एटीएम केंद्रों पर पैसा निकालने के लिए लोगों की खासी भीड़ रही। ग्राहकों की ज्यादा भीड़ के चलते एटीएम केंद्रों पर लाइन लगानी पड़ी। शाम होते होते अधिकांश एटीएम खाली हो गए और मशीनें पैसा न होने के संदेश देनी लगी। सबसे ज्यादा भीड़ स्टेट बैंक के एटीएम केंद्रों पर रही।

इसके अलावा बैंक आफ इंडिया, इंडियन बैंक समेत निजी क्षेत्रों की बैंकों के एटीएम कें द्रों पर खासी भीड़ रही। अवकाशों के चलते एटीएम से पैसे की निकासी काफी बढ़ जाती है। इसके कारण बैंको को कैश अरेंजमेंट से लेकर विशेष व्यवस्थाएं करनी पड़ती है। इसके बाद भी ज्यादातर एटीएम के चेस्ट खाली हो जाते हैं। सबसे ज्यादा ग्राहक आधार वाली भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम केंद्रों पर धन निकासी के लिए काफी भीड़ रही।

सफाई न होने से दीवाली में लोग परेशान
हरदोई। राजस्व ग्रामों में साफ सफाई को नियुक्त सफाई कर्मियों की मनमानी दीपावली जैसे सफाई के त्योहार पर भी बनी रही। गांवों में न तो समय से साफ सफाई की गई और न ही सफाई कर्मियों की गैंग नजर आई। जबकि इन दिनों गांवों में साफ सफाई के बड़े बड़े दावे किए जा रहे हैं।


त्योहार पर भी साफ सफाई न होने से लोगों को काफी परेशानी हुई। दीपावली पर सफाई कर्मियों की गैंग गांव में काम करती नहीं नजर आई, जिससे त्योहारों पर भी गांवों के गलियारों में गंदगी देख लोग काफी परेशान रहे। डीपीआरओ भास्कर दत्त पांडे ने बताया कि त्योहार से पूर्व ही सफाई कर्मियों को निर्देश जारी कर दिए गए थे। यदि कोई अपने कार्य स्थल पर नहीं पहुंचा है तो उसके खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed