{"_id":"620d3e5a65800b7b3043a5e7","slug":"chunav-hardoi-news-knp6809970182","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव और शादियां में लगीं बस, यात्री बेबस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव और शादियां में लगीं बस, यात्री बेबस
विज्ञापन
फोटो-1-सांडी रोड पर टेम्पो पर सवारी के लिए लगी भीड़
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। रोडवेज बसों के चुनावी ड्यूटी पर जाने के बाद प्राइवेट बसों के शादी कार्यक्रमों में व्यस्त होने से यात्री और परेशान हो गए हैं। प्राइवेट टैक्सियां भी सहालगों की वजह से कम उपलब्ध हैं। बसों की दोहरी व्यस्तता का फायदा डग्गामार वाहनों को मिल रहा है। टेंपों व पिकअप पर सवारियों को अनाज के बोरों की भांति भरा जा रहा है।
विधानसभा चुनाव की ड्यूटी के लिए हरदोई डिपो की 53 बसों को पहले ही रवाना किया जा चुका है। इधर, शादी-सहालगें भी शुरू हो चुकी हैं। ऐसे में बरातियों को लाने-जाने में ज्यादातर प्राइवेट बसों की बुकिंग चल रही है। टैक्सियां भी बरातों में व्यस्त हैं। ऐसे में केवल डग्गामार वाहन ही यात्रियों के लिए विकल्प बचे हैं। इस बात से बाखूबी वाकिफ टेंपो, पिकअप और ऑटो के संचालकों ने न सिर्फ किराये में इजाफा किया साथ ही क्षमता से ज्यादा यात्रियों को बैठाना भी शुरू कर दिया है। वाहनों की क्षमता से तीन गुना ज्यादा सवारियां भरकर यात्रा कराई जा रही है।
वाहनों की कमी प्रतिदिन चार हजार से भी ज्यादा यात्रियों को प्रभावित कर रही है। शहर से सांडी, हरपालपुर, सवायजपुर, बावन, बघौली, संडीला, मल्लावां, माधौगंज, पिहानी, शाहाबाद, गोपामऊ, टड़ियावां और सीतापुर के लिए लगभग 10 हजार यात्री प्रतिदिन सफर करते हैं लेकिन 53 रोडवेज बसों और चार दर्जन से ज्यादा प्राइवेट बसों की सेवाएं बाधित होने से चार हजार से ज्यादा यात्री हर रोज परेशान हो रहे हैं।

फोटो-2-जिंदपीर चौराहा पर एक पिकअप के ऊपर चढ़कर यात्रा करता सवार- फोटो : HARDOI
विज्ञापन