फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   chotu would shed no sweat in summer

गर्मी में अब पसीना नहीं बहाएगा छोटू

Sat, 04 Apr 2015 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Sat, 04 Apr 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
chotu would shed no sweat in summer

परिषदीय व मान्यता प्राप्त प्राथमिक व जूनियर

विज्ञापन
हाईस्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को अब गर्मी में बेहाल नहीं होना पड़ेगा। शासन ने विद्यालयों के समय में परिवर्तन कर दिया है। इस आदेश के आने से टीचर और छात्रों ने राहत की सांस ली है।

ज्ञात हो कि प्रदेश सरकार ने शिक्षा सत्र का के परिवर्तन के समय विद्यालयों के समय में भी संशोधन कर दिया था। जिसके अनुसार परिषदीय, अशासकीय सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में शिक्षा सत्र एक अप्रैल से शुरू होकर 31 मार्च तक चलेगा।

शिक्षा सत्र के दौरान विद्यालय का समय सुबह नौ बजे से तीन बजे तक रहेगा। सर्दी और गर्मी में समय में कोई परिवर्तन नहीं किया जाएगा। जिस पर प्रदेश में गर्मी को देखते हुए और विद्यालयों में संशाधनों के अभाव के कारण गर्मी में विद्यालय में परिवर्तन की मांग लगातार शिक्षक संगठन कर रहे थे।

इस पर शिक्षा सचिव एचएल गुप्ता ने शासनादेश में संशोधन करते हुए स्कूलों के समय में परिवर्तन का आदेश जारी किया है। जिसके अनुसार एक अप्रैल से 30 सितंबर तक विद्यालय सुबह आठ बजे से अपराह्न एक बजे तक संचालित होंगे। वहीं एक अक्तूबर से 31 मार्च तक विद्यालय का समय सुबह नौ बजे से अपराह्न तीन बजे तक रहेगा।

इस बाबत विभाग में आदेश आने पर टीचरों ने राहत की सांस ली। बीएसए डा. बृजेश मिश्र ने बताया कि शासनादेश के अनुसार स्कूलों का संचालन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed