फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   chitra in Ganjjlalabad and Kalindrai made Sursa head

गंजजलालाबाद में चित्रा तो सुरसा में कालिंद्री बनी प्रधान

Tue, 23 Feb 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Tue, 23 Feb 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
chitra in Ganjjlalabad and Kalindrai made Sursa head

हरदोई। 14 ब्लाकों में हुए उपचुनाव के बाद गंजजलालाबाद में चित्रा तो सुरसा में कालिंद्री प्रधान बनीं। मंगलवार को मतगणना के बाद 55 वार्ड सदस्यों के नाम भी घोषित कर दिए गए। अब 192 ग्राम पंचायतों का भी गठन हो जाएगा। आयोग के निर्देशों के बाद रविवार को चुनाव कराए गए थे। बीडीसी में टड़ियावंा प्रथम व भरावन जाजूपुर द्वितीय के लिए वोट डाले गए थे।

विज्ञापन


मल्लावां संवाददाता के अनुसार, गंजजलालाबाद में पूर्व में चुनी गई मुन्नी देवी की मौत के कारण उप चुनाव हुए थे। इसमें कुलदीप कटियार की समर्थित प्रत्याशी चित्रा देवी ने 1050 वोट पाए जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी सरला देवी को 547 वोट ही मिले।
विज्ञापन


इधर, वार्ड सदस्यों में इस्लामपुर जगाई के वार्ड संख्या 14 में फिरोज, हर्रैया साहिमपुर के वार्ड संख्या पांच में किरन सिंह, हर्रैया साहिमपुर के वार्ड संख्या 8 से रामश्री, कंथरी के वार्ड संख्या पांच से भूपेंद्र कुमार, भिखीपुर कटिया के वार्ड संख्या पांच से सकीर, इसी गांव के वार्ड संख्या 4 से मुन्ना, हर्रैया साहिमपुर के वार्ड संख्या 6 में मीरा देवी, भिखीपुर कटिया के वार्ड संख्या 10 से जयंती, इसी गांव से वार्ड संख्या 2 से अजीत कुमार आदि ने जीत दर्ज की। इधर सुरसा में प्रधान पद पर कालिंद्री ने सुरेश को 305 वोटों से हराकर जीत दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed