{"_id":"5eee45908ebc3e43211c8b86","slug":"china-related-goods-should-not-be-used-hardoi-news-knp566649479","type":"story","status":"publish","title_hn":"ारत में चीनी वस्तुओं पर लगे प्रतिबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ारत में चीनी वस्तुओं पर लगे प्रतिबंध
विज्ञापन
-कलक्ट्रेट परिसर में ज्ञापन देने आए प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के पदाधिकारी व कार्यकर्ता?
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। लद्दाख में हुई घटना के बाद भारत में चीनी वस्तुओं पर प्रतिबंध लगाने की मांग तेज हो गई है। शनिवार को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के पदाधिकारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट को इस संदर्भ में ज्ञापन सौंपा। इसमें चीन के साथ सभी तरह का व्यापार खत्म करने की मांग की गई।
कलक्ट्रेट में ज्ञापन देने आए प्रसपा लोहिया के जिलाध्यक्ष राहुल गुप्ता ने कहा कि लद्दाख क्षेत्र के गलवां घाटी में चीनी सैनिकों द्वारा जो कायराना हरकत की गई है, उससे पूरे देश में आक्रोश है।
उन्होंने शहीद भारतीय जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कहा कि पार्टी मांग करती है कि शहीद के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। भारत से चीन के मध्य जो भी व्यापारिक समझौते हैं, उन्हें तत्काल प्रभाव से रोका जाए। चीनी सामान का बहिष्कार किया जाए। पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट जंग बहादुर यादव को सौंपा। इस मौके पर प्रदीप कुमार पांडे, सलीम खान, कुलदीप गुप्ता, जय प्रकाश गुप्ता, सययद अनवर वारसी, तौकीर खान, जितेंद्र कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।