{"_id":"6644f3fc5cdb980f1d05049a","slug":"child-dies-after-being-crushed-by-roadways-bus-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-114548-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: रोडवेज बस से कुचल कर बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: रोडवेज बस से कुचल कर बच्चे की मौत
विज्ञापन
बेनीगंज। बुधवार को सीतापुर मार्ग पर रोडवेज बस से कुचलकर बच्चे की मौत हो गई। बस सीतापुर से हरदोई की ओर जा रही थी और बच्चा अपने भाई के साथ स्कूल से घर लौट रहा था।
कोतवाली क्षेत्र के प्रतापनगर चौराहा (झरोइया) निवासी मनोज तिवारी का चार वर्षीय पुत्र शौर्य उर्फ लइकू बेनीगंज रोड पर कानपुर पब्लिक स्कूल प्रतापनगर चौराहा को अपने बड़े भाई हनी के साथ पढ़ने गया था। स्कूल में छुट्टी होने पर दोनो भाई प्रतापनगर चौराहा पर हरदोई रोड स्थित अपने घर जा रहे थे तभी, सीतापुर से हरदोई की तरफ जा रही सीतापुर डिपो की बस की चपेट में आने शौर्य के ऊपर से बस का पहिया चढ़ गया। इससे मौके पर ही मौत हो गई।
शौर्य के बाबा नंद कुमार तिवारी ने बताया कि शौर्य दो भाई था। बडा भाई हनी (आठ) कानपुर पब्लिक स्कूल में कक्षा दो का छात्र है। शौर्य बुधवार की सुबह जिद करके हनी के साथ स्कूल गया था। शौर्य के पिता मनोज तिवारी लखनऊ में पीआरडी में नौकरी करते हैं।
विज्ञापन
कोतवाली संजय त्यागी ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया है।
-- -- -- -- -- -- --
रसूलापुर के पास ऑटो पलटा, दो घायल
माधौगंज। कटरा-बिल्हौर मार्ग पर मल्लावां से बिलग्राम जा रहा ऑटो रसूलापुर गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। ऑटो में सवार सांडी क्षेत्र के कुबेरपुर निवासी राम गोपाल (45) और उन्नाव जनपद के बांगरमऊ के मदारपुर निवासी राधा रानी (30) पत्नी राधेलाल घायल हो गई। घायलों को स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। राधेलाल ने बताया कि ऑटो में करीब आठ सवारी थी। अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आई ओर वह लोग चले गए। डॉ. अरुण मोहन ने बताया कि राम गोपाल की हालत गंभीर होने मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। (संवाद)