{"_id":"5ddd8aa38ebc3e54ae284609","slug":"child-dide-during-car-back-athroli-news-ali2198450141","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: कार पीछे करते वक्त पहिये के नीचे आया मासूम, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: कार पीछे करते वक्त पहिये के नीचे आया मासूम, मौत
Wed, 27 Nov 2019 02:15 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ के थाना पालीमुकीमपुर के गांव कल्याणपुर खेड़ा में कार की चपेट में आने से मासूम की मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने मासूम का अंतिम संस्कार कर दिया है। गांव कल्याणपुर खेड़ा निवासी सुरेंद्र कुमार किसान हैं। उनके पास अपनी कार है।
विज्ञापन
रविवार रात सुरेंद्र का छोटा भाई कार लेकर कहीं जा रहा था। वह कार को पीछे करते हुए घर से बाहर निकाल रहे थे। तभी दरवाजे के पास सुरेंद्र का डेढ़ साल का बेटा दीपांशु कार के पीछे आ गया। कार का पहिया दीपांशु के ऊपर से निकल गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
परिजन बच्चे को लेकर अलीगढ़ अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने गमगीन हाल में बच्चे का अंतिम संस्कार कर दिया।